प्राकृतिक झरनें देखने का अहसास ही अलहदा होता है। कहीं ऊंची चोटियों से आता पानी तो कहीं जंगलों के बीच किसी चोटी से नीचे को बहती धार। कहीं गहरी नदी और फैले समुद्र के पास खूबसूरत-सा झरना। झरनों को देखना और उनके नीचे नहाने का सपना सझोने का अहसास भर ही दिल के भीतर उत्साह भर देता है। रोम-रोम रोमांचित हो उठता है। अगर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये शानदार झरने देखने जा सकते हैं। इनमें से कुछ झरने भारत और कुछ विदेशों में हैं।