फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पर्यटन: सर्दियों में घूमने का बना रहे हैं प्लान? राजस्थान की ये 5 जगहें हैं सबसे शानदार

Sat, 28 Nov 2026 11:42 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Places to Visit in Rajasthan: अगर आप इस सर्दी में घूमने के लिए किसी शानदार डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं, तो राजस्थान की ये पांच जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। जयपुर की शाही विरासत, उदयपुर की झीलें, जैसलमेर का रेगिस्तान, माउंट आबू की हरियाली और पुष्कर की धार्मिक खूबसूरती आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं।

विज्ञापन
1 of 6
सर्दियों में घूमें राजस्थान के पर्यटन स्थल - फोटो : Ai

Rajasthan Winter Travel: राजस्थान अपनी शाही विरासत, ऐतिहासिक किलों, खूबसूरत महलों, रेगिस्तान और रंगीन संस्कृति के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सर्दियों का मौसम यहां घूमने के लिए सबसे शानदार माना जाता है। गर्मियों में जहां राजस्थान की तेज धूप और गर्मी पर्यटकों को परेशान कर सकती है, वहीं नवंबर से फरवरी के बीच मौसम सुहावना हो जाता है। ऐसे में आप यहां की ऐतिहासिक इमारतों, झीलों, रेगिस्तानी इलाकों और खूबसूरत बाजारों का आराम से आनंद ले सकते हैं।

अगर आप भी इस सर्दी में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां इतिहास, रोमांच और प्राकृतिक खूबसूरती तीनों का मजा मिले, तो राजस्थान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां घूमने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जिनका आकर्षण सर्दियों में और भी बढ़ जाता है।

राजस्थान में आप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां किलों की भव्यता से लेकर झीलों की शांति और रेगिस्तान की रोमांचक सफारी तक, हर तरह का अनुभव मिलता है। आइए जानते हैं राजस्थान की ऐसी ही 5 खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आपको सर्दियों की ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
जयपुर - फोटो : AI

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर सर्दियों में घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां आप हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी ऐतिहासिक जगहें देख सकते हैं। सर्दियों में यहां का मौसम घूमने-फिरने के लिए काफी अनुकूल रहता है। इसके अलावा जयपुर के रंगीन बाजारों में खरीदारी और राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद लेना भी शानदार अनुभव है।

विज्ञापन

3 of 6
उदयपुर - फोटो : AI

उदयपुर

उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां की खूबसूरत झीलें, महल और शानदार नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पिछोला झील में बोटिंग, सिटी पैलेस की सैर और जग मंदिर का खूबसूरत नजारा आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है। सर्दियों में यहां घूमने का अलग ही आनंद मिलता है।

4 of 6
जैसलमेर - फोटो : Instagram

जैसलमेर

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो जैसलमेर जरूर जाएं। यहां का सुनहरा रेगिस्तान और सैम सैंड ड्यून्स पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सर्दियों में आप ऊंट की सवारी, जीप सफारी और रेगिस्तान में कैंपिंग का आनंद ले सकते हैं। जैसलमेर का सोनार किला और पटवों की हवेली भी देखने लायक हैं।

विज्ञापन

5 of 6
बादलों में घिरा माउंट आबू - फोटो : अमर उजाला

माउंट आबू

राजस्थान में पहाड़ों और हरियाली का आनंद लेना चाहते हैं, तो माउंट आबू अच्छा विकल्प है। यहां नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और गुरु शिखर प्रमुख आकर्षण हैं। ठंडे मौसम और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच आप परिवार के साथ सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्कर - फोटो : instagram
पुष्कर

धार्मिक और प्राकृतिक खूबसूरती का संगमपुष्कर राजस्थान की प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन नगरी है। यहां पुष्कर झील, ब्रह्मा मंदिर और खूबसूरत घाट देखने लायक हैं। यहां के बाजार, कैफे और स्थानीय संस्कृति पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं। सर्दियों में पुष्कर घूमने और यहां के शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए बेहतरीन जगह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें