फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल अमृतसर ही नहीं पंजाब के इन पांच शहरों में भी बसती है मनमोहक खूबसूरती

Fri, 15 Nov 2019 02:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
आज सुबह रणवीर और दीपिका ने सुबह ही स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। अमृतसर में केवल स्वर्ण मंदिर ही नहीं बल्कि वाघा बार्डर, जलियांवाला बाग, अकाल तख्त, तारा तरन साहिब, महाराजा रणजीत सिंह म्यूजियम और किला इसके अलावा बहुत कुछ है देखने के लिए। लेकिन पंजाब की सुंदरता केवल अमृतसर ही नहीं इन पांच शहरों में भी बसती है। तो चलिए देखें वो कौन से शहर हैं.....


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
पठानकोट
पठानकोट पंजाब का बेहद खूबसूरत शहर है। जो अपनी बनावट की वजह से भी बहुत खास है। यहां पर देखने के लिए बहुत सारी चीजें हैं जिनमें मुक्तेश्वर मंदिर, नूरपुर किला, रंजीत सागर बांध और इसके साथ ही भगवान कृष्ण और मीरा का एक साथ बना मंदिर भी शामिल है। जिसे देखने के लिए एक बार तो जाना बनता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
भटिंडा
पंजाब का भटिंडा शहर पुराने शहरों में से एक है। अपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए इस शहर का अपना ही महत्व है। यहां पर देखने के लिए भटिंडा का किला, किला मुबारक,रोज गार्डेन, भटिंडा लेक, बीर तालाब जू और चेतक पार्क जैसे बहुत से सुंदर नजारे हैं देखने के लिए।

 

4 of 6
- फोटो : Pixabay
पटियाला
पंजाब का पटियाला शहर महाराजा नरेंद्र सिंह के द्वारा बसाया गया था। किले के रूप में बसाए गए इस शहर में दस दरवाजे बनाए गए थे। यहां पर सैलानियों के  देखने के लिए बहुत सी चीजें हैं। जिनमें किला मुबारक, शीश महल, बारादरी गार्डेन हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Instagram
चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ बेहद खूबसूरत शहर है। एक बेहद आधुनिक शहर की प्राकृतिक सुंदरता बेहद आकर्षक लगती है। जिसे देखने के लिए बहुत से सैलानी आते हैं। जिनमें रॉक गार्डेन, सुखना लेक, लेजर वैली, शांति कुंज, मोरनी हिल्स इस शहर में बहुत कुछ है देखने के लिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Pixabay
कपूरथला
इस शहर की खूबसूरती के कारण इसे पंजाब का पेरिस कहा जाता है। यहां पर बनी इमारतों की वास्तुकला बेहद सुंदर और आकर्षक है। कपूरथला में भी देखने के लिए बहुत कुछ है। जिनमें जगतजीत महल, एल्सी महल, कंजीली झील शामिल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें