महाबलेश्वर
लोकप्रिय हिल स्टेशंस में से खास है महाबलेश्वर। इस जगह को स्ट्रॉबेरी शहर के रूप में भी माना जाता है। महाबलेश्वर में तीस से भी ज्यादा दर्शनीय स्थल हैं। यह वेन्ना झील के पास दस वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां के जंगल काफी घने हैं। महाबलेश्वर में वेन्ना लेक, लिंगमाला फाल्स, प्रतापगढ़, पंचगनी, महाबलेश्वर मंदिर, मेहरे बाबा बुफाएं, कमलनगर किला, हेरिसन फोली लुडविक पॉइंट, आर्थर सीट, बैबिंगटन पॉइंट, विल्सन पॉइंट, केट्स पॉइंट, बॉम्बे पॉइंट और एलीफेंट्स हेड पॉइंट जैसे प्लेस पर घूम सकते हैं।