बिनसर
अल्मोड़ा से करीब तीस किलोमीटर की दूरी पर बसा बिनसर एक बेहतरीन अभयारण है। यहां तेंदुआ, गोरा, जंगली बिल्ली, भालू, लोमड़ी, कस्तूरी हिरण सबकुछ आसानी से दिख सकते हैं। इसके अलावा पक्षियों की दो सौ से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। आप यहां पर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।