Prem mandir
- फोटो : Instagram
प्रेम मंदिर
साल 2001 में जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज ने प्रेम मंदिर बनवाया था। इस मंदिर की खूबसूरती भक्तों को आकर्षित करती है। मंदिर परिसर के चारों ओर बगीचे हैं, जहां बड़ी बड़ी झांकियां देखने को मिलती हैं। इस मंदिर में शाम के समय जाना ज्यादा बेहतर रहेगा। इसके अलावा इस्काॅन मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर, निधिवन, गोवर्धन पर्वत, कुसुम सरोवर और यमुना घाट पर भी आप घूमने जा सकते हैं। इन सभी को घूमने के लिए दो दिन पर्याप्त हैं।