फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 टिप्स जो आपकी यात्रा को बना देंगे शानदार, घूमने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें  

Tue, 25 Jun 2019 07:00 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ट्रैवल
अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोच-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने ट्रिप की पूरी तैयारी करें। यात्रा पर जाने से पहले आपके लिए वो 15 टिप्स जानने जरूरी हैं जो आपकी यात्रा को शानदार बना देंगे..
विज्ञापन

2 of 6
ट्रैवल
दरअसल, गर्मियों का मौसम आते ही लोग प्रकृति के करीब ठिकाना खोजने लगते हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे ठंडे प्रदेशों की यात्रा पर जाने का मन बनाने लगते हैं, ताकि शहरों की भीषण गर्मी से कुछ दिनों के लिए बचा जा सके। हालांकि, घूमना ही जरूरी नहीं है बल्कि कैसे घूमा जाए यह जानना भी जरूरी होता है। अगली स्लाइड में पढ़ें क्या तैयारी करें घूमने जाने से पहले...

 
विज्ञापन

3 of 6
solo travel
- सबसे पहले डेस्टिनेशन यानी वो ठिकाना जहां आप घूमने जा रहे हैं, उसका चयन करें।
- आप कितने दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं इस बात को पहले से ही अपने जेहन में रखें।
- किसके साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं और घूमने के साथ और क्या प्लान है? इस बात का खाका खींचें। 
- इसके बाद इस बात पर विचार करें कि आपको कब घूमने निकलना है।
 

4 of 6
travel
- आप बस,ट्रेन, टैक्सी, फ्लाइट या फिर अपनी गाड़ी किससे घूमने जा रहे हैं, इस बात को अच्छी तरह तय करें।
- इसके बाद अपने बजट के हिसाब से जाने का साधन तय करें।
- आप जहां घूमने जा रहे हैं वहां के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी जुटा लें।
-वहां खाना-पीने की चीजें और ठहरने की व्यवस्था की पूरी तैयारी पहले ही कर लें ताकि आखिरी वक्त पर दिक्कत न  हो।


 
विज्ञापन

5 of 6
travel - फोटो : social media
- अपने साथ आपने जो पूरी योजना बनाई है उसका डॉक्टूमेंट्स जरूर रखें।
-अपना फोन, कैमरा और दूसरी जरूर चीजें घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से जांच लें।
-अगर आप अपने साथ कैश रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से संभाल कर रखें।
- साथ ही अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें ताकि पैसों की जरूरत पड़ने पर परेशान न होना पड़े।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
travel
-घूमने जाने से पहले अपने साथ जरूरी दवाएं जरूर रख लें।
-घूमते वक्त ऑफिस के काम से दूर रहे हैं और जहां घूम रहे हैं उस जगह का भरपूर आनंद लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें