फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार से भी कम में घूम सकते हैं ये 10 जगह

Sat, 06 Jul 2019 07:25 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
घूमने का शौक हर किसी को होता है। लेकिन कभी समय तो कभी बजट के चलते प्लान कैंसिल करना पड़ जाता है। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद आप अपने दोस्तों के साथ जरुर घूमने का प्लान बनाएंगे। क्योंकि देश में कई ऐसी जगहे हैं जहां आपको पूरे 5000 रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और आपका एक शानदार ट्रिप हो सकता है। हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
 ऋषिकेश
 गंगा नदी के किनारे स्थित ऋषिकेश एक धार्मिक जगह तो है ही साथ ही यहां रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर भी होते हैं। यह दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर है, बस की टिकट 200 से 1400 तक भी मिल जाती है और यहां कई आश्रम हैं जो 150 रुपए में मिल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 11
कसौली
 दिल्ली से कालका तक के लिए ट्रेन लें और आगे जाने के लिए शेयर्ड टैक्सी चलती हैं, यह खर्चा 1500 रुपए तक का होगा। यहां 1000 रुपए से भी कम में होटल का कमरा मिल जाएगा। लेकिन इस जगह की सुंदरता की कोई कीमत नहीं है।

4 of 11
रंगनाथ मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
 वृन्दावन
अगर आप धार्मिक हैं और कृष्णभक्त भी हैं तो इस जगह से बेहतर आपके लिए कोई जगह नहीं है। आपको यहां बहुत से खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेंगे और साथ ही भारत की संस्कृति भी। यहां के लिए दिल्ली से सीधे बस चलती हैं और 600 रुपए तक में आपको यहां कमरा मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 11
लैंसडौन
दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर इस जगह के लिए आप कोटद्वार तक बस ले सकते हैं और वहां से यह मात्र 50 किलोमीटर रह जाती है। यहां के खुबसूरत नजारों को देखने के लिए ना ही बहुत दूरी है और ना ही बहुत खर्चा है।
विज्ञापन

6 of 11
बिनसार
दिल्ली का सबसे अच्छा वीकेंड गेटअवे, मात्र 300 किलोमीटर दूर और 9 घंटे तक का सफर है। यहां आने के लिए काठगोदाम तक के लिए ट्रेन लीजिए और आगे आपको लोकल बस मिल जाएंगी। यह अपने प्राणी उद्यान के लिए जानी जाती है और यहां कई जंगली जानवर आपको मिल सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
कसोल
यहां आने तक का बस का टिकट आपको दिल्ली से 800 रुपए तक का ही पड़ेगा। यहां कई बार और रेस्टोरेंट हैं, लोग दूर दूर से यहां आते हैं। ये जगह प्राकृतिक रूप से तो सुन्दर है ही साथ ही ट्रेकिंग के लिए भी उतनी ही मशहूर है।

8 of 11
कन्याकुमारी
त्रिवेंद्रम से 85 किलोमीटर दूर कन्याकुमारी को दक्षिण भारत की बेहद ही सुन्दर जगह है, यहां 800 रुपए तक में होटल मिल जाएगा। यहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर सूर्योदय देखने के लिए लोग भारी संख्या में यहां आते हैं।

9 of 11
बनारस
बनारस का पान, घाट, संस्कृति और गंगा आरती विश्व भर में मशहूर हैं। यहां 200 रुपए तक में कमरा मिल जाएगा और यहां आने तक के लिए रास्ते भी सरल हैं, जिनका भाड़ा बहुत ज्यादा नहीं है।

10 of 11
मैकलोड गंज
 यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है, यहां 300 रुपए में भी होटल मिल जाएंगे। नद्दी या धर्मकोट में रहें तो 200 रुपए में भी आपको कमरा मिल जाएगा। दिल्ली में हैं तो यहां वीकेंड बिताया जा सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : social media
हम्पी
 यह जगह बंगलौर के पास तुंगभद्रा नदी के किनारे पर है। इसे पेट्रा भी कहा जाता है और यह जगह आपकी जेब को बहुत हल्का नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें