फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह लड़का था अंदर से उसे लगता था लड़की है, जानिए कहानी देश की पहली ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन की

Sat, 09 Feb 2019 12:18 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Nitasha Biswas - फोटो : instagram
क्या आपको भारत की पहली ट्रांसजेंडर  ब्यूटी क्वीन की कहानी पता है जिसने 27 साल की उम्र में यह खिताब अपने नाम किया था। अगर आप नहीं जानते तो हम आपको  भारत की पहली ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन निताषा बिस्वास की कहानी बता रहे हैं। वो साल 2017 में भारत का पहला ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन बनी थीं। निताषा को तीन साल की उम्र में पता चला कि उसका शरीर तो लड़कों का है लेकिन अंदर से वो एक लड़की है। यहीं से उनके भीतर की औरत बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने लगी। और एक दिन निताषा के जज्बे ने उन्हें भारत की पहली मिस ट्रांसजेंडर बनाया।
विज्ञापन

2 of 5
Nitasha Biswas
निताषा बिस्वास कोलकाता की रहने वाली हैं। तीन साल  की उम्र में उन्हें पता चला कि उनका शरीर तो लड़का का है लेकिन वो आत्मा से एक औरत हैं। निताषा कहती हैं कि दसवीं तक आते-आते उनके भीतर की औरत बाहर निकलने के लिए बेताब होने लगी। निताषा ने कोलकाता से बिजनैस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Nitasha Biswas
उन्होंने अपनी इस बैचेनी के बारे में सबसे पहले अपने भाई को बताया। लेकिन वहां से उन्हें यह आश्वासन मिला कि वक्त के साथ सबकुछ ठीक हो जाएगा। निताषा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने अंदर की औरत को बाहर निकाला और कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट हो गई और यहां हार्मोंस रिप्लेसमेंट थेरेपी लेना स्टार्ट कर दिया। निताषा के घर वाले तो उनकी शादी कराना चाहते थे लेकिन वो परिवार के खिलाफ जाकर अपना सेक्स चेंज करवाना चाहती थी।

4 of 5
Nitasha Biswas - फोटो : instagram
निताषा को दिल्ली आकर सेक्स चेंज कराने की प्रोसेस में तीन से चाल साल लग गए। इस तरह वो भारत की पहली ट्रांसजेंडर बनी। निताषा कहती हैं कि सेक्स चेंज करवाना इतना आसान नहीं है इसके लिए मानसिक तौर पर पूरी तरह से दृढ़ रहने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nitasha Biswas
निताषा कहती हैं कि प्यार को कोई जेंडर नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें