फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय के साथ एेसे बदला जाह्नवी का लुक, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी

Fri, 20 Jul 2018 06:02 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jhanvi kapoor
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म ‘धड़क’ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की काफी तारीफ भी हो रही है। वहीं उनके ड्रैसिंग स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। धड़क के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक से एक ड्रेस कैरी की। उनका ड्रेसिंग सैंस टॉप की हीरोइनों को मात दे रहा है। ट्रेडिश्नल हो या वेस्टर्न हर तरह की आउटफिट में वह कहर ढाती नजर आईं। पर क्या आप जानते हैं खूबसूरत दिखने वाली श्रीदेवी की ये बेटी कभी मोटी हुआ करती थी। आगे की स्लाइड्स में देखें जाह्नवी के कुछ लुक, जिन्हें देखकर पता लगता है कि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वह कितनी ग्लैमर्स और स्टाइलिश होती जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
jhanvi kapoor
बचपन में जाह्नवी बेहद क्यूट और गोलू मोलू सी दिखती थीं। उनकी बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल और शेयर होती रहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
jhanvi kapoor
अपनी मां श्रीदेवी के साथ जाह्नवी अक्सर इवेंट्स और अवार्ड फंक्शन में नजर आती रही हैं। तस्वीर में देखें मां श्रीदेवी के साथ पोज देते हुए टीनेज जाह्नवी। जाह्नवी की इन तस्वीरों को देखकर आप उनमें आए ट्रांसफॉर्मेशन का खुद अंदाजा लगा सकते हैं।

4 of 6
jhanvi kapoor
इसके बाद जान्हवी को मिली फिल्म धड़क। फिल्मों में आने के लिए जाह्नवी ने कड़ी मेहनत की। इस बात का अंदाजा तो आपको उनकी तस्वीरें देखकर ही लग गया होगा। जाह्नवी में आए ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर यह तक कहा जाता है कि उन्होंने अपने नाक और होठ की सर्जरी कराई हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
jhanvi kapoor
अगर आप जाह्नवी कपूर की पुरानी तस्वीर को देखेंगे तो पहली ही नजर में फर्क महसूस होगा। पहले जहां उनकी नाक मोटी थी, वहीं अब उसका आकार तीखा हो गया है। यही नहीं अब उनके गाल की हड्डी और ठुड्डी भी तराशी हुई नजर आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jhanvi kapoor
वक्त के साथ जाह्नवी के ड्रेसिंग सेंस में काफी बदलाव आया है। इन दिनों उनके लुक और ड्रेसिंग सेंस की काफी चर्चा हो रही है। लोगों को धड़क प्रमोशन के दौरान जाह्नवी के सारे ड्रेसेस काफी पसंद आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें