फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

Sat, 04 Jun 2016 10:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty
कुत्ते बेशक बफादार पालतु जानवर होते हैं। खासकर बच्चों और लड़कियों को ज्यादा प्रिय होते हैं। वे कभी उनके दोस्त तो कभी उनका खिलौना बन जाते हैं। उनके साथ मस्ती भरे पल गुजारते हैं जिससे चेहरे पर उदासी भटकती नहीं। कुछ नस्लों के कुत्ते ऐसे है जो सिंगल लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। वे उनके खालीपन को भर देते हैं।
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

2 of 11
- फोटो : getty
1. इंग्लिश बुलडॉग काफी फेमस डॉग ब्रीड है। इस नस्ल का कुत्ता बहुत ही क्यूट होता है। लेकिन जिसके साथ ये रहते हैं उनके सपोर्ट में भी खूब रहते हैं। लड़कियां इन्हें बेहद पसंद करती हैं। एक बात ध्यान देने वाली है कि जब भी इनके साथ बाहर निकलें तो थोड़े सावधान रहें क्योंकि ये कुत्ते अंदर से अग्रेसिव नेचर के भी होते हैं।
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

3 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
2. ग्रेहाउंड कुत्ते 2 से 5 साल की उम्र में रिटायर माने जाते हैं। लेकिन ये 14 साल तक जीते हैं। इनको रखने पर इतना तय है कि आपकी फिटनेस ओके रहेगी। ये भागते जबरदस्त है। अगर खुली जगह पा जाएं तो पूछिए मत। इसलिए जब इन्हें घुमाने निकलें तो ध्यान रखें कि इन्हें अपने से आजाद न करें। क्योंकि एक रिटायर रेसिंग ग्रेहाउंड के लिए भी 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ना चुटकी का खेल है। लड़कियों को ये कुत्ते खूब भाते हैं।

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

4 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
3. बॉक्सर डॉग पिटबुल और थिंक बुलडॉग ब्रीड से आते हैं। बड़े से फैले हुए मुंह वाले ये कुत्ते बड़े ही स्वीट लगते हैं। इन्हें आप फेमिली डॉग मानिए। लड़कियों की इनसे खूब पटती है। खासकर सिंगल लड़कियों के ये अच्छे साथी बनते हैं।
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

5 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
4. चिहुआहुआ कुत्ते ज्यादा बड़े नहीं होते हैं, ये अपने नाम के अनुरूप ही होते हैं। लेकिन लड़कियों इन्हें अपना खिलौना बनाकर रखती है। ये दिखने में छोटे होते हैं लेकिन भौंकते जबरदस्त हैं।
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

6 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
5. पूडल और लेबराडोर की मिक्स ब्रीड लेबराडूडल्स बड़े ही क्यूट होते हैं। इन्हें देखकर किसी का भी इनसे खेलने को मन करेगा। लड़कियों को ये बेहद पसंद आते हैं।
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

7 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
6. पग्स छोटे कुत्ते होते हैं। ये खासकर उन कॉलेज गोइंग गर्ल्स को खूब पसंद आते हैं जो बाहर पढ़ाई करती हैं और तंग कमरों में रहने को मजबूर होती है। पग्स कम जगह में बढ़िया से एडजस्ट कर लेते हैं।

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

8 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
7. स्नॉजर ब्रीड के कुत्तों को ज्यादा मेंटेंन नहीं करना पड़ता है। इसलिए उम्रदराज हो चुकी सिंग वूमन को ज्यादा पसंद आते हैं। ये घर की रखवाली पूरी बफादारी से करते हैं। बच्चों को भी ये कुत्ते बहुत पसंद आते हैं।

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

9 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
8. स्टैंडर्ड पूडल्स कुत्ते बड़े ही खुशमिजाज और सज्जन स्वभाव के होते हैं। ये बच्चों का भी बखूबी मनोरंजन करते हैं। इसके अलावा लड़कियां इन पर बेझिझक फैशन टिप्स आजमा सकती हैं। ये हर हाल में आपके बेहतर साथी बनकर रहते हैं। अगर आपको रनिंग करना है तो ये काम भी ये संभाल लेते हैं।

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

10 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
9. अमूमन घरों में कोई दोस्त-करीबी या काम के सिलसिले से क्लाइंट आए तो कुत्तों का भौंकना लाजमी हैं। लेकिन ग्रेट डेन कुत्तों को इस सब से मतलब नहीं। ये बड़े ही शांत और सज्जन होते हैं। एक कोने पड़े आराम पड़े रहते हैं। ये रियरली भौंकते जरूर हैं लेकिन जब भौकतें हैं तो इनकी आवाज बहुत तेज होती है। शांत स्वभाव की वजह से लड़कियां इन्हें खूब पसंद करती हैं।
विज्ञापन

वे कुत्ते जिन्हें लड़कियां प्यार करती हैं, ये रहीं टॉप 10 ब्रीड

11 of 11
Top Ten dog breeds single woman loves - फोटो : getty
10. कुत्तों की बॉर्डर कॉलीज नस्ल को पशुपालन के दौरान रखवाली के लिए तैयार किया था। ये दिखने में छोटे जरूर होते हैं, लेकिन भागते गजब का हैं। ये फुर्तीले होते हैं और हर तरह से आपका साथ देते हैं। इन्हें बाहर ले जाने में कोई दिक्कत नहीं होती। अपने कनवीनिएंट नेचर की वजह से लड़कियों की पसंद की फेहरिस्त में इन कुत्तों ने भी जगह बनाई है।

सोर्स-sheknows.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें