Get Rid Of Mosquitoes : भारत में हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। यह दिन डेंगू बुखार और बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। डेंगू एक वायरल संक्रमण है जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। भारत में डेंगू एक गंभीर समस्या है। यहां डेंगू के मामलों में वृद्धि हुई है। जलवायु परिवर्तन, गंदगी डेंगू के प्रसार को बढ़ावा देते हैं। डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों को घर से दूर भगाएं।
गंदे पानी और खुले कंटेनरों से बचें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। वहींं अगर आपके घर में मच्छर हैं तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। रसोई घर की पांच चीजें मच्छरों के लिए जहर का काम करती हैं, जिन्हें घर की सफाई या प्राकृतिक मच्छर भगाने के उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।