फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Lifestyle: मुकेश अंबानी के बच्चों की लाइफस्टाइल हैं इतनी लग्जरी, करोड़ों के हैं मालिक

Thu, 09 Jun 2022 06:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मुकेश अंबानी के बच्चों की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram
Mukesh Ambani Children Luxury Lifestyle: अंबानी परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। मुकेश अंबानी हाल ही में एशिया के नंबर 1 अमीर की लिस्ट में पहले पायदान पर आ गए हैं, तो वहीं दूसरी ओर अंबानी परिवार की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट का मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन भी चर्चा में रहा। अंबानी परिवार की लग्जरी लाइफस्टाइल का सपना हर आम इंसान देखता है। समय समय पर अंबानी परिवार में होने वाले पारिवारिक कार्यक्रमों में उनकी अमीरी का ऐसा नमूना देखने को मिलता है, जो हर किसी को प्रभावित करता है। मुकेश अंबानी तो दुनिया के टाॅप 10 रईसो की लिस्ट में 6ठे स्थान पर हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इतने अमीर इंसान के बच्चों की लाइफस्टाइल कैसी है? मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी हैं। ईशा अंबानी की साल 2018 में बहुत धूमधाम से शादी की गई थीं। वहीं आकाश अंबानी और श्लोका की शादी भी पूरे देश में काफी चर्चा में रही थी। कुछ दिन पहले उनके सबसे छोटे बेटे की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के अरंगेत्रम सेरेमनी का आयोजन हुआ था। चलिए जानते हैं कि मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों की लाइफस्टाइल कैसी है।
विज्ञापन

2 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/stylebyami
ईशा अंबानी की लाइफस्टाइल

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई करने के बाद यूएसए की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में बैचेलर डिग्री हासिल की है। उनकी शादी में अंबानी परिवार ने लगभग 100 मिलियन डॉलर यानि 720 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी के बाद ईशा पति पीरामल के साथ वर्ली में स्थित 'गुलिटा' नाम के बंगले में रहती हैं। इस बंगले की कीमत साल 2012 में लगभग 10 अरब डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये थी, जिसे ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल ने शादी में अपने बेटे बहू को तोहफे में दिया।
विज्ञापन

3 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : Social media
ईशा अंबानी की नेटवर्थ 

माता पिता से अलग ईशा अंबानी की नेटवर्थ करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 668 रुपये है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में अहम पद को संभालती हैं। इसके अलावा ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज के आजियो फैशन ऑनलाइन ब्रांड की मालकिन भी हैं।

4 of 7
आकाश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
आकाश अंबानी की लाइफस्टाइल

ईशा अंबानी के जुड़वां भाई आकाश अंबानी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। आकाश अंबानी ने भी अपनी शुरूआती शिक्षा धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पूरी करने के बाद इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री ली और बाद आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी चले गए। आकाश अंबानी को स्पोर्ट्स का काफी शौक है।
विज्ञापन

5 of 7
आकाश अंबानी - फोटो : social media
आकाश अंबानी की नेट वर्थ 

उन्होंने फेमस प्लेयर्स की जर्सी और बैट का कलेक्शन बनाया है। आकाश और श्लोका की शादी साल 2019 में हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ 27 मंजिला एंटीलिया में रहते हैं। आकाश अंबानी को गाड़ियों का काफी शौक हैं, उनके पास दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी बेंटले बेंटेगा के अलावा रेंज रोवर वोग और रॉल्स रॉयस फैंटम ड्रापहेड काउपे और बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज सीरीज की कई गाड़ियां हैं। आकाश रिलायंस इंडस्ट्री में बड़े पद पर हैं और कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
अनंत अंबानी - फोटो : instagram
अनंत अंबानी की लाइफस्टाइल

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी अपने भाई बहन की तरह अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल से की और इसके बाद आइसलैंड की ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। बचपन से अनंत अंबानी अस्थमा की बीमारी से परेशान थे। दवाइयों के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था। 108 किलो के अनंत ने महज 18 महीने ने अपना वजन कम कर सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
akash ambani anant ambani - फोटो : instagram
अनंत अंबानी की नेटवर्थ 

दादा धीरू भाई अंबानी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में अनंत अंबानी की स्पीच काफी वायरल हुई थीं। जिसमें उन्होंने कहा कि -रिलायंस मेरी जान है। मेरा सबकुछ रिलायंस के लिए है। अनंत अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ मुंबई इंडियंस के को-ओनर हैं। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बने ओबराय होटल ने अनंत अंबानी के नाम पर अपने होटल का नाम रखा है। इसका नाम होटल ओबेरॉय अनंत विलास है। साल 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक अनंत अंबानी की नेट वर्थ 73.8 बिलियन डॉलर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें