किचन घर का वह कोना होता है, जहां महिलाओं का आधा समय बीतता है। यह वही स्थान है जहां आप खाने में प्यार भरती हैं। इसलिए इस जगह को सजाना, संवारना और व्यवस्थित रखना और भी जरूरी हो जाता है। कई बार किचन का सामान फैला रहता है, जिस कारण सामान ढूंढने में भी परेशानी होती है और किचन भी अव्यवस्थित लगता है। लेकिन कुछ तरीकों को अपनाकर आप आपने किचन को व्यवस्थित बना सकती हैं, जिससे हर सामान सही जगह पर होगा और आपका किचन अच्छा लगेगा।