फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन टिप्स को करें फॉलो, पुराना कूलर भी देगा ठंडी हवा

Tue, 02 Apr 2019 07:45 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कूलर
अभी गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल का महीना शुरू ही हुआ है और तापमान बढ़ने लगा है। इस कारण से लोगों ने एसी व कूलर का जुगाड़ करना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के पास पुराना कूलर है तो कुछ नया खरीदने को सोच रहे हैं। ऐसे में हम आपको टिप्स बताने जा रहे हैं कि कूलर नया हो या पुराना अगर बताए गए टिप्स को फॉलो करेंगे तो कूलर बेहद ठंडी हवा देगा। 
विज्ञापन

2 of 5
कूलर पर धूप न आने दें
कूलर को घर के जिस खुले हिस्से में रखें तो इस बात का ध्यान रखें कि कूलर पर धूप नहीं आनी चाहिए। अगर कूलर पर धूप नहीं आएगी तो कूलर बाहर से ठंडा रहेगा और ठंडी हवा देगा। लेकिन कूलर पर धूप आएगी तो कूलर से भी गर्म हवा ही मिलेगी। अगर धूप आए तो कूलर को चादर से ढक दें। 
विज्ञापन

3 of 5
खुली जगह पर रखें
कूलर नया हो या पुराना उसे खुली जगह पर ही रखें। या फिर घर की किसी खिड़की पर कूलर को फिक्स ही कर लें। कूलर जितना ज्यादा खुले एरिया में रहेगा उतना ही ज्यादा ठंडी हवा देगा। 

4 of 5
कमरे में वेंटिलेशन जरूरी
कई घरों में कूलर लगे होने के बावजूद उमस बनी रहती है। इसका सबसे बड़ा कारण है घर में वेंटिलेशन न होना। कूलर की हवा में ठंडक तभी होती है जब हवा को कमरे से बाहर निकलने की जगह मिलती है। ऐसे में घर की खिड़की, रोशनदान या हवा बाहर निकलने के लिए दूसरा रास्ता खुला होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कूलर की घास को बदलें
कूलर की जाली में इस्तेमाल होने वाली घास पर लंबे वक्त के बाद धूल जमा हो जाती है। कई बार पानी भी जम जाता है। ऐसे में कूलर में बाहर से अंदर आने वाली हवा का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि कूलर की घास को बदलें। घास को कभी भी घना नहीं रखें उनके बीच गैप होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें