युवराज सिंह
- फोटो : social Media
हरभजन ने कहा था, 'युवराज और मैं इंग्लैंड में थे, और मैं वहां काउंटी मैच खेल रहा था जबकि युवी छुट्टी मनाने के लिए मेरे फ्लैट पर आते थे। इसी दौरान मैंने गीता को टीवी पर देखा था। युवी के बॉलीवुड से अच्छे संबंध है, इसलिए मैंने उनसे पूछा कि ये कौन हैं? इस पर युवराज ने कहा कि वो इसके बारे में पता लगा सकते हैं।' हरभजन ने एक बार गीता बसरा पर फिल्माया गया गाना 'वो अजनबी' का वीडियो देखा था, और इस गाने में वो गीता को देखते ही अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। भले ही गीता इन सब बातों से अनजान थी, लेकिन हरभजन उन्हें दिल दे बैठे थे।