ईद-उल-फितर यानी कि ईद का त्योहार हर किसी के लिए बेहद अहम होता है। इस साल ये पर्व 31 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन हर व्यक्ति अपने हिसाब से खुशी मनाता है। ईद के दिन पुरुष सुबह तैयार होकर नमाज पढ़ने जाते हैं, तो वहीं महिलाएं घर पर ही तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। ईद खुशियों का त्योहार है, ऐसे में इस दिन भी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। हर त्योहार की तरह ईद में भी मेहंदी लगाना काफी शुभ होता है।
क्या आप चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग एकदम गहरा और लंबे समय तक टिका रहे? केमिकल युक्त मेहंदी की बजाय घर पर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी मेहंदी न सिर्फ आपके हाथों पर खूबसूरत रंग चढ़ाएगी, बल्कि स्किन के लिए भी सुरक्षित होगी। तो चलिए, जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि और गहरा रंग लाने के खास टिप्स।