फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: जानें 15 अगस्त का इतिहास, भारत ही नहीं ये देश भी हुए थे इस दिन आजाद

Mon, 15 Aug 2022 12:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत का स्वतंत्रता दिवस - फोटो : Social Media
Independence Day 2022: 15 अगस्त की तारीख भारत के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त देश की सबसे बड़ी जीत, उपलब्धि के तौर पर शामिल है। इस दिन देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी और भारत स्वतंत्र हो गया था। दरअसल इससे पहले राजा महाराजाओं के दौर में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में आई, जिसने यहां अपनी जगह और हुकूमत बना ली। उसके बाद ब्रिटिश सरकार का राज भारत में चलने लगा। अपने ही देश में भारतीय गुलाम बनकर रह गए, जो ब्रिटिश हुकूमत के आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर थे। हालांकि स्वतंत्रता की मांग को लेकर कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आवाज उठाई और अंत में 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। इस दिन को हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन केवल भारत ही नहीं, 15 अगस्त को कई और देशों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं। इसकी वजह है कि 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा कुछ अन्य देश भी आजाद हुए थे। चलिए जानते हैं 15 अगस्त के इतिहास के बारे में, भारत समेत किन देशों में 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस।
विज्ञापन

2 of 6
बहरीन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बहरीन

भारत की तरह बहरीन भी ब्रिटेन की गुलामी की जंजीरों में कैद था। बाद में ब्रिटिश फौज ने 1960 के दशक से बहरीन को छोड़ना शुरू कर दिया। बहरीन और ब्रिटेन के बीच 1971 में ट्रीटी हुई जिसके बाद बहरीन ब्रिटिश हुकूमत से आजाद हो गया। जिस दिन दोनों देशों के बीच समझौता हुआ था, उस दिन का तारीख भी 15 अगस्त थी। इसलिए 15 अगस्त 1971 बहरीन की आजादी का दिन है। हालांकि बहरीन के शासक इसा बिन सलमान अल खलीफी ने 16 दिसंबर को बहरीनी का गद्दी हासिल की थी। इसलिए बहरीन अपना राष्ट्रीय अवकाश 16 दिसंबर को मनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
कांगो - फोटो : Social Media
कांगो

अफ्रीकी देश आंगो पर फ्रांस ने 1880 में कब्जा कर लिया था। कई साल गुलामी की जंजीरों में कैद कांगो 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजाद हो गया था। आजादी के बाद कांगो, रिपब्लिक ऑफ कांगो बन गया। ये देश भी 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

4 of 6
लिकटेंस्टीन - फोटो : Social Media
लिकटेंस्टीन

ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड के बीच लिकटेंस्टीन नाम का एक देश बसा है, जो 1866 से पहले तक जर्मनी के अधीन था। हालांकि 15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टीन जर्मनी से आजाद हो गया। बाद में 1940 से लिकटेंस्टीन ने 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की और आधिकारिक राष्ट्रीय छुट्टी का ऐलान किया।
विज्ञापन

5 of 6
दक्षिण कोरिया का झंडा - फोटो : social media
दक्षिण कोरिया

1945 से पहले दक्षिण कोरिया पर जापान का कब्जा था। लेकिन संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और सोवियत फोर्सेज ने दक्षिण कोरिया को जापान के गुलामी से आजाद कराया। 15 अगस्त को दक्षिण कोरिया स्वतंत्र हुआ था। साउथ कोरिया के लोग अपने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उत्तर कोरिया का झंडा - फोटो : social media
उत्तर कोरिया

दक्षिण कोरिया की तरह की उत्तर कोरिया भी 15 अगस्त 1945 को आजाद हुआ था। ये देश भी जापान के अधीन था। आजादी के बाद से नॉर्थ कोरिया ने 15 अगस्त को नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाने की घोषणा की। इस दिन छुट्टी होने के कारण लोग शादी करते हैं। नॉर्थ कोरिया में 15 अगस्त को दिन छुट्टी और शादियों के दिन के तौर पर मनाने की परंपरा बन चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें