Independence Day 2022: 15 अगस्त की तारीख भारत के लिए एक बड़ा राष्ट्रीय पर्व है। इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त देश की सबसे बड़ी जीत, उपलब्धि के तौर पर शामिल है। इस दिन देश को अंग्रेजों से आजादी मिली थी और भारत स्वतंत्र हो गया था। दरअसल इससे पहले राजा महाराजाओं के दौर में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में आई, जिसने यहां अपनी जगह और हुकूमत बना ली। उसके बाद ब्रिटिश सरकार का राज भारत में चलने लगा। अपने ही देश में भारतीय गुलाम बनकर रह गए, जो ब्रिटिश हुकूमत के आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर थे। हालांकि स्वतंत्रता की मांग को लेकर कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आवाज उठाई और अंत में 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। इस दिन को हर साल स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन केवल भारत ही नहीं, 15 अगस्त को कई और देशों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं। इसकी वजह है कि 15 अगस्त के दिन भारत के अलावा कुछ अन्य देश भी आजाद हुए थे। चलिए जानते हैं 15 अगस्त के इतिहास के बारे में, भारत समेत किन देशों में 15 अगस्त के दिन मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस।