फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ब्यूटी विद ब्रेन' की मिसाल हैं ये भारतीय महिला नेता, अंदाज-ए-बयां है कुछ खास

सार

अपनी काबिलियत से बना रही हैं पहचान 
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां
प्रियंका गांधी से डिंपल यादव तक सादगी भरा हैं अंदाज
किसी से कम नहीं हैं ये भारतीय महिला नेता
विज्ञापन
1 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
जब हम ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों के बारे में बात करते हैं तो वहां की महिला नेताओं की काफी चर्चा होती है। वहां की संसद में मौजूद महिलाओं के व्यक्तित्व की हर कोई तारीफ करता है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि सिर्फ अमेरिका और यूरोप की महिला नेता ही 'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं। भारत की महिला नेता किसी भी मामले में कम नहीं हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में चुनी गईं कई महिला सांसदों की काबिलियत और खूबसरती की खूब चर्चा हुई। मिमी चक्रवर्ती, नुसरत जहां, रमैया हरिदास,अंगूरलता डेका,शाइना एनसी,महुआ मोइत्रा,अदिति सिंह समेत कई सांसदों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इनके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और डिंपल यादव भी अपने काबिल अंदाज और खूबसूरती में किसी विदेशी महिला नेता से कम नहीं हैं। हम आपको भारतीय राजनीति की उन महिलाओं के बारे में बता रहें हैं जो 'ब्यूटी विद ब्रेन' के साथ राजनीति में भी अपना लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन

प्रियंका के सादगी भरे अंदाज ने हमेशा ही गांधी परिवार की गरिमा को बनाए रखी है

2 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar ujala
राजनीति में महिलाओं का कद लगातार बढ़ रहा हैं, 'ब्यूटी विद ब्रेन' की अवधारणा को भी बखूबी साबित करती नजर आ रही हैं भारतीय राजनीति में महिलाएं। आइए जानते हैं ऐसे ही चेहरों के बारे में-

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी को राजनीति भले ही विरासत में मिली हो पर अपनी सादगी और सहजतापूर्ण व्यवहार से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। जितना खूबसूरत उनका स्वभाव है उतनी ही सुंदर शख्सियत। प्रियंका गांधी वाड्रा, इस नाम से ही लोगों के बीच इंदिरा गांधी की छवि उभर आती है। इंदिरा की पोती, अपनी दादी के जैसे छोटे बाल और तेज नाक लिए, ऊपर से प्रियंका का भाषण देने का तरीका भी हुबहू अपनी दादी इंदिरा जैसा। प्रियंका एक से बढ़कर एक एलिगेंट साड़ियों को पहनकर जैसे इंदिरा गांधी की ही विरासत को आगे बढ़ा रहीं हैं। प्रियंका के सादगी भरे अंदाज ने हमेशा ही गांधी परिवार की गरिमा को बनाए रखा है तभी तो प्रियंका आज युवाओं में एक स्टाइल आइकॉन हैं।
विज्ञापन

सादगी भरा चेहरा और सहज अंदाज डिंपल यादव की पहचान है।

3 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
डिंपल यादव
सादगी भरा चेहरा और सहज अंदाज डिंपल यादव की पहचान है। पति का हर कदम साथ देती हैं और जनता में डिंपल यादव की छवि सादगी से भरी है। यूपी के सबसे बड़े सियासी कुनबे की बहू डिंपल यादव का बेहद ही अलहदा व्यक्तित्व है। डिंपल, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की बहू तो अखिलेश यादव की पत्नी हैं। डिंपल हमेशा से सादगी पसंद रहीं हैं, इसकी मिसाल उनके अल्फाज और लिबास दोनों से से दिखती भी है। शायद यही वजह भी रहीं कि नेता जी के बेटे, एक आर्मी ऑफिसर की बेटी को अपना दिल दे बैठे और फिर डिंपल बनीं एक बड़े राजनीतिक घराने की बहू।

बंगाली इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती राजनीति में आजमा रही है अपना करियर

4 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
मिमी चक्रवर्ती
बंगाली इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। अदाकारी में अपना लोहा मनवाकर राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
विज्ञापन

किसी से काम नहीं हैं ये भारतीय महिला नेता

5 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
अंगूरलता डेका
फिल्मों में अपना करियर आजमाने के बाद राजनीति में भी अपना लोहा मनवा रही है अंगूरलता डेका।  
विज्ञापन

दिव्या स्पंदना राम्या सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं

6 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
दिव्या स्पंदना राम्या
तमिल इंडस्ट्री की अभिनेत्री दिव्या स्पंदना यानी राम्या ने 2015 में राजनीति में प्रवेश किया। दिव्या स्पंदना राम्या सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। राम्या अपने खूबसूरत अंदाज के लिए भी मशहूर हैं।
विज्ञापन

शाइना एनसी भी अपने सादगी भरे अंदाज के लिए मशहूर हैं

7 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
शाइना एनसी
अपने बोलने के अंदाज और गंभीर प्रवक्ता के तौर पर अपनी मजबूत पहचान रखती हैं। राजनीति के हर मंच पर अपनी बात सहजता से रखती नजर आती हैं। शाइना एनसी भी अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी मशहूर हैं।  

लंदन से पढ़कर पिता की विरासत को संभाल रही है अदिति

8 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
अदिति सिंह
लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पिता अखिलेश प्रताप सिंह के चुनावी जमीन पर पर अपनी किस्मत आजमाई और जनता में अपने अंदाज से जगह बना रही हैं। 


 

 

पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर महुआ मोइत्रा ने राजनीति में कदम रखा

9 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
महुआ मोइत्रा
पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर महुआ मोइत्रा ने राजनीति में कदम रखा और संसद में अपने भाषण और खूबसूरती के लिए चर्चा में रहीं। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी की प्रत्याशी महुआ मोइत्रा जीतकर आईं। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को हराया था।मोइत्रा पूर्व निवेशक बैंकर हैं। उनकी उम्र 44 साल है।

निर्दलीय चुनाव लड़ीं और पहुंच गई संसद नवनीत कौर राणा

10 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
नवनीत कौर राणा
नवनीत कौर राणा निर्दलीय चुनाव लड़ीं और जीत कर पहली बार संसद पहुंची हैं। नवनीत ने शिवसेना उम्मीदवार अदसुल अन्नानदारो को हराया। उनकी उम्र 33 साल है।
विज्ञापन

बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां ने रखा राजनीति में कदम

11 of 11
खूबसूरत है अंदाज-ए-बयां - फोटो : Amar Ujala
नुसरत जहां
बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरीं नुसरत जहां ने बड़ी जीत दर्ज की। नुसरत ने भाजपा उम्मीदवार सायंतन बसु को हराया। नुसरत की उम्र 28 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें