फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही परिवार: राजघरानों में हुआ इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों का जन्म, जीती हैं राजकुमारी जैसी जिंदगी

Tue, 13 Apr 2021 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
soha ali khan and Kiran Rao - फोटो : facebook/soha ali khan and Kiran Rao
बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग उनकी फिल्मों को, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों व वीडियो को ढेर सारा प्यार देते हैं। वहीं, इन अभिनेत्रियों ने इस बड़े मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत भी की है। लेकिन क्या आप बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानते हैं, जो किसी राजघराने से आती हैं? शायद नहीं, तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सोहा अली खान - फोटो : Instagram: @sakpataudi
सोहा अली खान
  • बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान को भले कौन नहीं जानता। सोहा अभिनेत्री होने के साथ ही कानूनी रूप से राजकुमारी भी हैं। सोहा के दादा इफ्तिखार अली खान पटौदी खानदान के आठवे नवाब थे। वहीं, उनकी दादी साजिदा सुल्तान भोपाल की बेगम थीं।
विज्ञापन

3 of 8
जहीर खान और सागरिका घाटगे - फोटो : अमर उजाला
सागरिका घाटगे
  • विजयसिंह घाटगे की बेटी सागरिका घाटगे इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। सागरिका कोल्हापुर के शाही कहल परिवार से आती हैं। एक अभिनेत्री के साथ ही सागरिका भारतीय क्रिकेटर जहीर खान की पत्नी भी हैं।

4 of 8
kiran rao - फोटो : social media
किरण राव
  • बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी व फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर किरण राव भी एक शाही परिवार से आती हैं। उनके दादा वानापार्थी के राजा थे। यहां आपको बता दें कि वानापार्थी अब तेलंगाना राज्य में है। किरण राव अदिति राव हैदरी की बहन हैं।
विज्ञापन

5 of 8
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अदिति राव हैदरी
  • अदिति राव हैदरी के नाना जे रामेश्वर राव वानापार्थी राज्य के नेता थे। जबकि अदिति के दादा मुहम्मद सालेह अकबर हैदरी थे। वहीं, अदिति फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, लेकिन लोग ये बात बेहद कम जानते हैं कि कि वे एक शाही परिवार से आती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
रिया और राइमा सेन - फोटो : social media
रिया और राइमा सेन
  • रिया और राइमा सेन, दोनों बहनें हैं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना काफी नाम कमा चुकी हैं। कहा जाता है कि उनकी नानी कूच बिहार की राजकुमारी थीं, और उनकी दादी बड़ौदा के राजा सयाजीराव गायकवाड़ III की बेटी थीं।
विज्ञापन

7 of 8
भाग्यश्री - फोटो : Social Media
भाग्यश्री
  • बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ 'मैने प्यार किया' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली भाग्यश्री को तो आप जानते ही होंगे। दरअसल, वे भी शाही परिवार से आती हैं। भाग्यश्री महाराष्ट्र स्थित सांगली के शाही पटवर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भाग्यश्री के पिता राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हैं।
विज्ञापन

8 of 8
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मनीषा कोईराला
  • बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोईराला नेपाल के राजपरिवार से आती हैं। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकी मनीषा कोईराला का परिवार नेपाल की राजनिती में भी रहा है। जहां उनके दादा और दो चाचा नेपाल के प्रधानमंत्री भी बने, तो वहीं मनीषा के पिता नेपाल के पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें