फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहें ये गलतियां

Thu, 29 Jun 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
1 of 7
नहाना - फोटो : getty images
नहाने जितना आसान काम भी कोई होगा क्या? भला इसमें कैसे कोई गलती कर सकता है? जानबूझकर तो कोई गलतियां करता नहीं मगर अनजाने में गलतियां हो ही जाती हैं। इसलिए अगर आप नहाते वक्त ये सब करते हैं तो आगे से मत कीजिएगा। नहीं तो उठाना पड़ेगा नुकसान।  
विज्ञापन

2 of 7
तौलिया
तौलिए में न लपेटें गीले बाल 

फिल्मों में तो नहाने के बाद हीरोइन तौलिया लपेटकर ही बाथरूम से निकलती है। हमारे बीच में से भी ज्यादातर लोग यही करते हैं। पर ये कम ही लोगों को पता है कि गीले बालों में तौलिया लपेटने से बाल कमजोर हो जाते हैं। कमजोर बाल आसानी से टूटने लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
लूफा
नहाने के बाद लूफे को न छोड़ गीला 

नहाने के बाद लूफे को ज्यादातर लोग गीला ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बैक्टिरियल इंफेक्शन होने के आसार बढ़ जाते हैं। गीले लूफे में बैक्टिरिया आसानी से पैदा हो जाते हैं। 

4 of 7
शैंपू
बालों में रोज न करें शैंपू 

कामकाजी औरतें रोजाना ही बाल धुलती हैं। वजह रोज सफर के दौरान बालों में धूल मिट्टी का जमना। धूल मिट्टी तो हटाना जरूरी है लेकिन बालों को सादे पानी से ही धुलें। रोज शैंपू करने से आपके बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
हेयर कंडीशनर
न करें पूरे बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल 

बालों को कंडीशनर करना ठीक है। लेकिन कंडीशनर को ठीक तरह से करना जरूरी है। बालों के सिरों पर ही कंडीशनर लगाएं। जड़ों पर कंडीशनर लगाने बाल कमजोर हो जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
शैंपू
ऐसे न करें शैंपू का इस्तेमाल 

अच्छे से अच्छा शैंपू लगाने के बाद भी आपके बाल झड़ रहे हैं। टूट रहे हैं तो फिर एक बार आप अपने शैंपू लगाने के तरीके को बदलकर देखिए। शैंपू को बालों की लंबाई में लगाना चाहिए। कभी भी इसे जड़ों में नहीं लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
म्वाइश्चर
शरीर को सुखाकर माइश्चराइजर लगाना

आप भी अगर शरीर को अच्छी तरह सुखाने के बाद माइश्चराइजर लगा रहे हैं तो इससे आपकी स्किन में नमी आने की बजाए रुखापान आएगा। माइश्चराइजर लगाने का सही तरीका है, गीले शरीर पर ही इसे हल्के हाथों से लगाया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें