फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो पांच चीजें जिनके बिना अधूरी रहती है जैकलीन की वॉर्डरोब, एक का तो है उन्हें क्रेज

Sun, 31 May 2020 09:51 AM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन की खूबसूरती और अदाओं की वजह से फैंस उनके दीवाने हैं और उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन लुक और फैशन सेंस से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। रील लाइफ में जैकलीन का लुक जितना हॉट और बोल्ड है रियल लाइफ में भी वे उतनी ही ग्लैमरस है। आइए जानते हैं अपने दिलकश अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली ये खूबसूरत एक्ट्रेस खुद किन चीजो की दीवानी हैं।....
 
विज्ञापन

2 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन को हैट्स पहनना बेहद पसंद है। रील लाइफ हो या रीयल लाइफ वो हैट पहने हुए नजर आ ही जाती हैं  समर पार्टीज में देखा जाता है कि वे लोगों से मिलने से ज्यादा ध्यान अपनी हैट पर देती हैं। बिकनी और मोनोकोनी के साथ टोपी पहनना कभी नहीं भूलती हैं। जो उनके लुक को और भी इन्ट्रेस्टिंग बना देता है।
विज्ञापन

3 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन की वॉर्डरोब में सफेद रंग की ड्रेस का शानदार कलेक्शन है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के फोटोज से पता लगता है कि उन्हें सफेद कलर बेहद पसंद है। चाहे इंडियन ड्रैस हो या वैस्टर्न उनकी ज्यादातर ड्रेसेज में सफेद रंग देखने को मिल ही जाता है। टॉप से लेकर साड़ी तक सफेद रंग की ड्रेस में वे बेहद खूबसूरत लगती हैं।

4 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की पार्टी हो या कोई बड़ा इवेंट कई मौको पर जैकलीन का स्टाइलिश एथनिक लुक भी देखने को मिल जाता है, साड़ी में भी उनका लुक बेहद ग्लैमरस रहता है। कई जाने माने डिजानर्स की डिजाइन की हुई कशीदाकारी के काम की साड़ियां उनके स्टाइल को और भी आकर्षक बना देती हैं। अगर आपको भी किसी फंक्शन या इवेंट के लिए किसी लुक की तलाश है तो जैकलीन का ये लुक परफेक्ट है।
विज्ञापन

5 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार के साथ समय बिताना हो या दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए जाना हो जैकलीन इस समय कैजुअल लुक ही रखती हैं। और कैजुअल लुक के साथ वे हमेशा सफेद रंग के स्नीकर्स पहनना पसंद करती हैं। उनकी बॉर्डरोब में Adidas, Nike, Skechers जैसे ब्रांडस् के स्नीकर्स मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैकलीन फर्नांडिज - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन को वर्कआउट ड्रेस से खासा लगाव है या यूं कहिए की उन्हें वर्कआउट ड्रेस का क्रेज है। उनकी वॉर्डरोब अलग-अलग तरह की वर्कआउट ड्रेसेज से भरी पड़ी है। कई बार इसी के चलते वे वर्कआउट ड्रेस में पोज भी जरूर देती है चाहे जिम करते हुए हो या योगा के समय..यहां तक की वे डांस करते समय भी वर्कआउट ड्रेस में नजर आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें