“ जब भी मैं घर पर होती हूं तब अपने चेहरे पर कोई मेकअप नहीं लगाती। उस दिन मैं अपने चेहरे को सांस लेने के लिए छोड़ देती हूं। इससे त्वचा स्वस्थ और खूबसूरत होती है।” जी हां और यह कहना है खूबसूरत स्किन की मल्लिका श्रद्धा कपूर का। मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को आपने कई बार बिना मेकअप के भी देखा होगा। वह जितनी खूबसूरत परदे पर मेकअप के साथ लगती हैं उतनी ही सुदंर बिना मेकअप के भी लगती हैं। आइए जानते हैं कैसे दिखती हैं वो इतनी खूबसूरत।