फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस्वी यादव ने बंगले को बना दिया 7 स्टार होटल, खर्च किए कई करोड़ रुपये

Thu, 21 Feb 2019 06:11 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tejaswi yadav
हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को त्तकालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का बंगला उनको सौंपा गया। इस दौरान बंगले में दी गई व्यवस्था को देख बिहार के सभी मंत्री-विधायक हैरान हो गए। उप मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि अपने 27 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा बंगला नहीं देखा है। आइए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि तेजस्वी यादव द्वारा छोड़े गए इस बंगले की क्या है खासियत। 
विज्ञापन

2 of 5
tejaswi yadav
तेजस्वी यादव द्वारा बंगला छोड़ने के बाद यह बंगला दर्शनीय स्थल बन गया है। कई मंत्री और विधायक एक-एक कर इस बंगले को देखने आ रहे हैं। यह बंगला 5 देशरत्न मार्ग पर मौजूद है। उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को यह बंगला आवंटित किया गया है। रात में बंगले की सजावट तो अद्भूत दिखी। लाइट की व्यवस्था इस तरह से की गई है कि हर कोना बेहद आकर्षक दिखता है। 
विज्ञापन

3 of 5
tejaswi yadav
सुशील कुमार मोदी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह कोई पांच-सितारा होटेल है। हर चीज स्पेशल है कुछ भी सामान्य नहीं है। इस बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।' उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बंगले की सजावट पर कम से कम 4-5 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे। 

4 of 5
tejaswi yadav
सुशील कुमार मोदी ने बिना नाम लेते हुए कहा कि 46 एसी वाले बंगले में रहकर गरीबों, दलितों-पिछड़ों व किसानों के बारे में सोचते होंगे या बंगले में ऐशोआराम के नए साधन जुटाने के बारे में सोचते होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tejaswi yadav
सुशील मोदी जो कई बार प्रधानमंत्री आवास भी जा चुके हैं उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास तो इस बंगले की साज सज्जा के सामने बौना है और मुख्यमंत्री आवास तो काफी फीका। इसके अलावा सुशील मोदी ने सफाई देते हुए कहा कि वह इस बंगले में नहीं रहेंगे क्योंकि नींद उन्हें अभी भी उनके पैतृक घर में ही आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें