फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हुआ दुनिया का सबसे छोटा हैंडबैग, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

Tue, 05 Mar 2019 06:27 PM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : twitter
25 फरवरी से 5 मार्च के बीच पैरिस फैशन वीक 2019 पैरिस में आयोजित किया गया। इस बार के फैशन वीक की थीम थी विशालकाय ड्रेस या एक्सेसरीज जो मॉडलों को भी ढक ले या फिर इतनी छोटी चीजें कि उन्हें देखने के लिए आंखों को मेहनत करनी पड़े।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : twitter
इस फैशन वीक के दौरान पिछले सप्ताह जब एक मॉडल ने फ्रेंच Jacquemus Mini Le Chiquito कंपनी के बैग के साथ कैटवॉक किया तो पूरी दुनिया में यह चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इस बैग की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। 
 
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : malaymail.com
इस ट्रेंडी बैग की कई खासियत हैं जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, इस ट्रेंडी बैग की लंबाई 5.2 सेंटीमीटर यानी दो इंच ही लंबा है। इस छोटे से बैग में एक क्रेडिट कार्ड भी नहीं आ सकता है। और तो और बैग को आप अपनी हथेली में भी रख सकते हैं। ट्विटर पर लोग इस बैग का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शायद इस बैग को मिंट या टॉफी रखने के लिए बनाया गया है या फिर इसमें शायद बैग के मालिक की रईसियत रहेगी।
 

 

4 of 8
- फोटो : twitter
फ्रेंच ले मिनी चिक्विटो कंपनी ने वायरल इस बैग के लिए अभी तक कोई कीमत निर्धारित नहीं की है। कंपनी ने कहा है कि इस बारे में ऑनलाइन अटकलें लगाई गई हैं कि वे वास्तव में क्या इसे अपने साथ ले जाने में सक्षम होंगे। जबकि फ्रेंच लेबल जैक्वेमस ने पैरिस फैशन वीक में जब इस बैग को लॉन्च किया गया तो कई लोग मॉडल की अंगुलियों से लटके इस छोटे से बैग को देख ही नहीं पाए।

 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : twitter
हालांकि, बाजार में पहले से मौजूद ले मिनी चिक्विटो (Le Chiquito) के छोटे बैग का भी यह मिनी वर्जन है। पिछले साल लॉन्च हुए बैग की लंबाई 12 सेंटीमीटर थी, इसकी कीमत 35,000 रुपए है। इसे कई ऑनलाइन सप्लायर्स को बेचा गया था।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : globaltimes.cn
हालांकि, फ्रेंच ब्रांड जैक्विमस ने अभी तक इस वायरल माइक्रो मिनी बैग की कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर पहले ही तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आखिर इस बैग में रखा क्या जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : twitter
एक मैगजीन ने लिखा कि इस बैग में केवल एक एयरपॉड का ईयरफोन रखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, यह बैग उस ट्रामे का प्रतीक है जिसे हम हर रोज मन के भीतर बंद करके चलते हैं। एक पत्रिका के अनुसार, पिछले साल फ्रेंच ब्रांड जैक्विमस ने ले चिक्विटो बैग के दसियों हजार बेच दिए हैं। नया-नया फैशन अपनाने वाले लोगों  ने अपनी उंगलियों को पाने के लिए इतना बेताब है कि कुछ रंगों के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची है। 
 

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : twitter
फ्रेंच ब्रांड जैक्विमस (Jacquemus) के 29 वर्षीय फाउंडर सिमॉन पोर्ट फैशन की दुनिया में खूब नाम कमा चुके हैं। पोर्ट ड्रेसेज के अनुपात के साथ खूब कलात्मकता दिखाते हैं। इससे पहले वह शोल्डर बैग्स बनाकर काफी सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें