फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Teachers Day Wishes: शिक्षक दिवस के ये आकर्षक शुभकामना संदेश भेजें, टीचर का मिलेगा आशीर्वाद

Tue, 05 Sep 2023 09:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शिक्षक दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
Happy Teacher's Day Wishes 2023: भारत एक ऐसा देश है, जहां हर कोई अपने से बड़ों का, अभिभावकों और शिक्षकों का सम्मान करता है। शिक्षक एक बच्चे के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। माता पिता बच्चे के जन्मदाता होते हैं, तो शिक्षक उनके जीवन को संवारने के लिए मार्गदर्शित करने का काम करते हैं। शिक्षक आपको किताबी ज्ञान देने के साथ ही भविष्य में क्या करना है, इस बारे में सिखाते हैं। अनुशासन, व्यवहार, सही और गलत के बारे में बताते हैं। विषय विशेष के बारे में शिक्षित करके उन्हें समाज का सामना करने के लिए तैयार करना एक शिक्षक का ही काम होता है। बच्चे को बोलना माता पिता सिखाते हैं लेकिन शब्दों का सही चयन शिक्षक ही सिखाते हैं।



शिक्षकों के सम्मान में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। ऐसे में अगर छात्रों को इस मौके पर अपने शिक्षक को शुभकामनाएं देनी है तो यहां से टीचर्स डे के आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शिक्षक दिवस 2023 - फोटो : amar ujala
दिया ज्ञान का भंडार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 6
टीचर्स डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जीवन के हर अंधेरे में,
रोशनी दिखाते हैं आप।
बंद हो जाए सब दरवाजे,
नए रास्ते दिखाते हैं आप।
सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
 

4 of 6
टीचर्स डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मेरे जैसे शून्य को 'शून्य'
का ज्ञान बताया।
हर अंक के साथ 'शून्य'
जुड़ने का महत्व समझाया।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 6
टीचर्स डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना।
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीचर्स डे की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करें शत-शत प्रणाम।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें