तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks
तमन्ना भाटिया की कमाई के प्रमुख स्रोत
तमन्ना की आय कई स्रोतों से आती है। जैसे,
1. फिल्में
तमन्ना दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं।
2. ब्रांड एंडोर्समेंट
वह कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स का प्रचार करती हैं। ब्रांड प्रमोशन उनकी आय का बड़ा हिस्सा माना जाता है।
3. OTT और वेब सीरीज
हाल के वर्षों में उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी मजबूत पहचान बनाई है, जिससे उनकी कमाई में और इजाफा हुआ है।
4. स्टेज शो और इवेंट्स
अवार्ड शो, लाइव इवेंट्स और स्पेशल अपीयरेंस से भी अभिनेत्री को अच्छी आय प्राप्त होती है।
5. तमन्ना फाइन ज्वेलरी
पिता की 15 साल में अधिक पुरानी ज्वेलरी रिटेल विरासत को आगे बढ़ाते हुए तमन्ना ने खुद का ज्वैलरी ब्रांड लॉन्च किया। इसका पहला फ्लैगशिप स्टोर मुंबई के जुहू में स्थित है। इसमें एक्सक्लूसिव डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी का रेंज 90000 रुपये से शुरू होकर 11 लाख रुपये से भी अधिक है।