डायबिटीज में खानपान का बेहद ख्याल रखना पड़ता है। क्या खाना है और कब खाना है, ये बातें मरीज को अच्छे से पता होना बेहद जरूरी है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका ब्लड शुगर बढ़े और मधुमेह आपके लिए जानलेवा बने तो खानपान का विशेष ख्याल रखें। अगर आप फल खाने के शौकीन हैं तो भी इस बात का ख्याल रखें कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं खाना है?