टेलीविजन की दुनिया से फिल्मों में आए सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। काई पो चे, एमएस धोनी, छिछोरे जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अलग बॉलीवुड में एक नया मुकाम बनाया था। खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। सुशांत ने अबतक शादी नहीं की थी। सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन अंकिता लोखंडे संग सुशांत के रिश्ते की कभी मिसाल दी जाती थी। हंसमुख चेहरे वाले सुशांत जी टीवी के टेलीविजन धारावाहिक पवित्र रिश्ता में खूब पसंद किए गए थे। अंकिता संग इनकी जोड़ी घर-घर में पसंद की जाती थी।