फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर से ऐसा दिखता है सुशांत सिंह राजपूत का घर, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेस

Fri, 23 Mar 2018 09:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sushant Singh Rajput
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर की तस्वीरें सामने आई हैं। एक्टर ने खुद अपने घर के लिविंग रूम, स्टडी और डाइनिंग रूम से जुड़ी दिलचस्प बातें शेयर की हैं। एक्टर ने बताया कि जब वह बुडापेस्ट में थे तभी उन्हें अपने इस घर का वीडियो दिखाया गया था। वीडियो देखकर सुशांत इतने इंप्रेस हुए कि उन्होंने फौरन इसे खरीदने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushant Singh Rajput,
सुशांत अपने लिविंग रूम को ट्रैवलिंग रूम कहते हैं क्योंकि यहां लगी पेंटिग्स से लेकर शो-पीस तक और फर्निचर से लेकर कमरे के पूरे लुक तक में इतिहास और भविष्य, दोनों की झलकियां देखने को मिलती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput,
सुशांत सिंह राजपूत के स्टडी रूम में एक पीले रंग की टेबल है जो दिखने में सदियों पुरानी लगती हैं, मगर उस पर नजर पड़ते ही बचपन की यादें भी ताजा हो जाती हैं। सुशांत का घर आर्ट और विंटेज आइटम्स से सजा हुआ है।

4 of 5
Sushant Singh Rajput,
सुशांत सिंह राजपूत के घर में एक टेलीस्कोप भी है जिसे वह 'टाइम मशीन' कहते हैं। उन्होंने बताया कि इसके जरिए वह बुध ग्रह, बृहस्पति ग्रह के चांद और एंड्रोमेडा गैलेक्सी के दीदार करते हैं। सुशांत सिंह जल्द फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput,
सुशांत सिंह राजपूत के एंटरटेनमेंट रूम में फिल्म प्रोजेक्टर, उनकी नासा यात्रा की तस्वीरें और कुछ स्पेस शटल्स के छोटे-छोटे मॉडल्स सजे हैं। एक्टर के घर से अरब सागर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें