Suresh Raina Luxurious House : पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना भले ही अब मैदान से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना ने अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और धमाकेदार फील्डिंग से करियर के कई मैचों में टीम को सफलता दिलाई। वहीं सुरेश रैना अमेरिका के ह्यूस्टन में शुरू हो रहे यूएस मास्टर्स टी 10 के दूसरे सीजन में शिकागो प्लेयर्स की टीम में शामिल हो गए हैं और नवंबर से शुरू हो रही इस लीग में खेलेंगे।
यूपी के मुरादनगर से ताल्लुक रखने वाले सुरेश रैना का करियर जितना दमदार रहा, उतना ही वह अपने निजी जीवन में शान से रहते हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित अपने आलीशान बंगले में परिवार के साथ रहते हैं। वैसे तो सुरेश रैना का दिल्ली और लखनऊ में भी घर है लेकिन यूपी के गाजियाबाद जिले में स्थित उनका बंगला किसी महल से कम नहीं।