ऐसा कभी लगा कि जब भी सुपरमार्केट जाते हैं, जरूरत से ज्यादा ही खर्च करके आते हैं? जानिए एक्सपर्ट से कि आखिर किस तरह के ट्रिक अपनाकर लोगों की जेब ढीली करवाई जाती है।
विज्ञापन
सुपरमार्केट ट्रिक
2 of 10
- फोटो : getty images
अब हर मॉल में शॉपिंग कार्ट का साइज बड़ा ही होता है। कभी सोचा है ऐसा क्यों? मार्केटिंग कंसलटेंट मार्टिन लिंडस्टॉर्म बताते हैं कि शॉपिंग कार्ट को जानबूझकर बड़ा किया गया था। देखा जाना था कि इनका साइज बढ़ाकर क्या वाकई लोग ज्यादा खरीदने लगते हैं? उनकी उम्मीदें सच तब साबित हुईं जब उन्होंने पाया कि जितना बड़ा कार्ट होता है लोग उतना ही भरकर सामान खरीदते हैं। इससे सेल में तुरंत इजाफा हुआ।
विज्ञापन
सुपरमार्केट ट्रिक
3 of 10
- फोटो : getty images
कभी सोचा है कि खाने-पीने की चीजों को आप ज्यादातर पैक में क्यों पाते हैं? वेस्टकॉम के पूर्व सुपरमार्केट एग्जीक्यूटिव और वाइस प्रेसिडेंट जेफ वीडोर ने बताया कि लोग चाहें कितने भी पैक उठाए, घर ले जाकर उन चीजों का इस्तेमाल करने की आदत बिल्कुल नहीं बदलती। उन्हें ऐसा लगता है कि वो धीरे-धीरे पूरे पैक को खत्म करेंगे, लेकिन वो उसे उतनी ही तेजी से खत्म कर फिर से मॉल पहुंच जाते हैं।
सुपरमार्केट ट्रिक
4 of 10
- फोटो : getty images
मार्टिन लिंडस्टॉर्म ने बताया कि औसतन उपभोक्ता को चार चीजों से ज्यादा आइटम के दाम याद नहीं रहते। उन्हें आइडिया ही नहीं रहता कि बाजार के मुकाबले वो चीजों को महंगा या सस्ता खरीद रहे हैं, बस खरीदते ही चले जते हैं।
विज्ञापन
सुपरमार्केट ट्रिक
5 of 10
- फोटो : getty images
मॉल्स में जाते ही एक अजब सी भीनी खुशबू आने लगती है। जानते हैं ऐसा किस लिए? ऐसा जानबूझकर किया जाता है ताकि कंज्यूमर को ज्यादा देर तक रोका जा सके। खरीदारी करते हुए अगर भीनी खुशबू आती रहे तो उपभोक्ता जितना सोचकर आया रहता है उससे ज्यादा ही खरीद लेता है।
विज्ञापन
सुपरमार्केट ट्रिक
6 of 10
- फोटो : getty images
अगर रुपए बचाना चाहते हैं तो सुपरमार्केट में हेडफोन लगाकर पहुंचिए और म्यूजिक सुनते रहिए। इससे शॉपिंग करते हुए भी आपका मन गानों में ही रहेगा और आप शॉपिंग पर कम ध्यान देंगे।
विज्ञापन
सुपरमार्केट ट्रिक
7 of 10
- फोटो : getty images
जेफ वीडोर ने बताया कि क्रोगर नाम की सुपरमार्केट कंपनी मॉल्स में जगह-जगह हीट-सेंसर लगाकर रखती है ताकि भांप सकें कि मॉल के किस हिस्से में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। वहां रखी चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।।
सुपरमार्केट ट्रिक
8 of 10
- फोटो : getty images
मॉल्स में कई बार सब्जियों और फलों पर पानी छिड़क कर रखा गया होता है। इससे उनका वजन बढ़ता है और कम चीजें लेने के बाद भी उनका दाम उतना ही देना पड़ता है।
सुपरमार्केट ट्रिक
9 of 10
- फोटो : getty images
स्टडीज की मानें तो बढ़िया खरीदारी के लिए सुपरमार्केट हफ्ते के अंत में नहीं बल्कि उसके दौरान ही जाना चाहिए। हफ्ते के आखिर में मॉल में भीड़ ज्यादा होती है। ऐसे में चीजें खरीदने वाला शख्स कहीं ना कहीं उस बड़े-अंजाने समूह का हिस्सा बनने में लग जाता है जो बिना सोचे-समझे खरीदारी करने में लगा हुआ होता है।
खाने-पीने की चीजें बच्चों को बहुत पसंद होती हैं। उन्हें जानबूझकर मॉल्स में नीचे वाले शेल्फ पर रखा जाता है ताकि बच्चे आएं और अपने माता-पिता से उन्हें लेने की जिद करें।