फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Using Tips: क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? जानिए ऐसा करने से क्या होता है

Sun, 10 May 2026 01:05 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Use AC In A Right Way: अगर आप भी बार-बार अपने एसी को ऑन और ऑफ करते हैं तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे कि ऐसा करने से क्या होगा।
विज्ञापन
1 of 6
क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? - फोटो : AI
How To Use AC In A Right Way: गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर यानी एसी का इस्तेमाल आम बात हो गया है, खासकर जब तापमान लगातार बढ़ता जा रहा हो। ऐसे में कई लोग एक आदत अपनाते हैं—बार-बार एसी को ऑन और ऑफ करना। 

कुछ लोग बिजली बचाने के लिए ऐसा करते हैं, तो कुछ को लगता है कि इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा या मशीन पर कम लोड पड़ेगा। लेकिन क्या वाकई यह तरीका सही है? 

विशेषज्ञों के मुताबिक, एसी को बार-बार ऑन-ऑफ करना न सिर्फ उसकी परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है, बल्कि इसकी वजह से एसी में कई दिक्कतें भी आएंगी। आइए जानते हैं कि बार-बार एसी ऑन-ऑफ करने से क्या-क्या असर पड़ता है और यह कितना सही या गलत तरीका है।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? - फोटो : AI Generated
1. बिजली की खपत बढ़ जाती है

जब आप एसी को हर बार चालू करते हैं, तो कंप्रेसर को कमरे को ठंडा करने के लिए ज्यादा पावर लेनी पड़ती है। स्टार्टिंग मोमेंट में सबसे ज्यादा बिजली खर्च होती है, इसलिए बार-बार ऑन-ऑफ करने से कुल मिलाकर बिजली बिल बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? - फोटो : एआई जनरेटेड
2. कंप्रेसर पर दबाव बढ़ता है

एसी का कंप्रेसर उसका सबसे अहम और महंगा हिस्सा होता है। बार-बार स्टार्ट और स्टॉप होने से उस पर अचानक लोड पड़ता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम हो सकती है और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

4 of 6
क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? - फोटो : AI Generated
3. कूलिंग स्थिर नहीं रहती

एसी को बार-बार बंद करने से कमरे का तापमान बार-बार ऊपर-नीचे होता है। इससे सही कूलिंग का अनुभव नहीं मिलता और कभी ठंड ज्यादा तो कभी कम महसूस होती है, जिससे आराम प्रभावित होता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? - फोटो : एआई
4. मशीन की लाइफ कम हो सकती है

लगातार ऑन-ऑफ करने से एसी के अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक और मैकेनिकल पार्ट्स पर स्ट्रेस बढ़ता है। लंबे समय में यह मशीन की कुल उम्र को कम कर सकता है और रिपेयर की जरूरत जल्दी पड़ सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या आप भी बार-बार On-Off करते हैं एसी? - फोटो : freepik
5. मेंटेनेंस खर्च बढ़ सकता है

जब एसी पर ज्यादा दबाव पड़ता है, तो उसमें खराबी आने की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे बार-बार सर्विसिंग और पार्ट्स बदलने की जरूरत पड़ सकती है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च बढ़ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें