फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Vs Cooler: एसी या कूलर, क्या है गर्मियों के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प

Tue, 07 Apr 2026 04:40 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Summer Cooling Tips: कूलर और AC दोनों गर्मियों में ठंडक देने के लिए उपयोगी हैं। कूलर सस्ता और कम बिजली खपत वाला विकल्प है, लेकिन यह सिर्फ कमरे का तापमान थोड़ी हद तक कम करता है। AC कमरे को पूरी तरह ठंडा करता है, नमी नियंत्रित करता है, लेकिन बिजली की खपत ज्यादा होती है।

विज्ञापन
1 of 6
एसी या कूलर क्या है ज्यादा बेहतर - फोटो : Amar Ujala

Air Conditionor Vs Cooler: गर्मियों के मौसम में घर और ऑफिस में ठंडक बनाए रखना हर किसी की जरूरत बन जाती है। ऐसे में लोग अक्सर कूलर और एसी के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं। दोनों ही उपकरण गर्मी से राहत देने में मदद करते हैं, लेकिन उनके कार्य, फायदे और खर्च में बड़ा अंतर होता है।

एयर कूलर, पानी की सहायता से कमरे का तापमान कम करता है और हवा को ठंडा करता है। यह छोटे और मध्यम कमरे के लिए उपयुक्त होता है और बिजली की खपत कम करता है। वहीं, एसी पूरी तरह से कमरे का तापमान नियंत्रित करता है, नमी कम करता है और ज्यादा बड़ा क्षेत्र ठंडा कर सकता है, लेकिन इसकी लागत और बिजली खर्च ज्यादा होता है। इस लेख में हम कूलर और एसी के बीच अंतर, उपयोग के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से बताएंगे। इससे आप अपनी जरूरत, बजट और कमरे के हिसाब से सही विकल्प चुन पाएंगे।

विज्ञापन

2 of 6
कूलर - फोटो : Freepik

कूलर का कार्य और फायदे
 

  • कूलर पानी और हवा की मदद से ठंडी हवा फैलाता है।
  • यह सस्ता, हल्का और आसानी से पोर्टेबल होता है।
  • इसके उपयोग से कम बिजली खपत होती है।
  • मेनटेनेंस आसान होने के कारण छोटे कमरे या खुले स्थान के लिए उपयुक्त है।
विज्ञापन

3 of 6
Cooler - फोटो : AdobeStock AI

कूलर के नुकसान
 

  • कूलर कमरे की नमी बढ़ा सकता है, इसलिए ज्यादा गर्म और नम वातावरण में इसकी क्षमता सीमित हो जाती है।
  • बड़े या पूरी तरह बंद कमरे को कूलर पूरी तरह ठंडा नहीं कर पाता।

4 of 6
AC का कार्य और फायदे - फोटो : एआई जनरेटेड

AC का कार्य और फायदे

  • एसी कमरे के तापमान को पूरी तरह नियंत्रित करता है।
  • एसी कमरे में नमी कम करता है।
  • लंबे समय तक स्थिर ठंडक बनाए रखता है।
  • यह बड़े कमरे और ऑफिस के लिए आदर्श है।
विज्ञापन

5 of 6
एसी से बिजली बिल - फोटो : एआई जनरेटेड

AC के नुकसान

  • AC महंगा होता है।
  • एसी बिजली का अधिक उपयोग करता है।
  • इसकी इंस्टाॅलेशन और मेनटेनेंस भी कूलर के मुकाबले जटिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कूलर या एसी क्या ज्यादा बेहतर होता है - फोटो : Freepik.com

उपयोग और सही विकल्प
 

  • छोटे कमरे और कम बजट के लिए कूलर बेहतर है।
  • बड़े कमरे, अधिक गर्मी और स्थिर ठंडक के लिए AC उचित है।

उपयोग के हिसाब से दोनों का चयन करें और बिजली और पानी की बचत का ध्यान रखें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें