फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhash Chandra Bose Jayanti: चुनौतियों का सामना करना होगा आसान, पढ़ें नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार

Fri, 23 Jan 2026 10:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Subhash Chandra Bose Quotes: आज पराक्रम दिवस है जो कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। नेता जी के विचारों को अपनाकर युवा सफलता पाने के लिए सही मार्ग और दृढ़ निश्चयता पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
Netaji Subhash Chandra Bose Anmol Vichar: आज आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व निछावर कर देने वाले और सबसे पहले देश को स्वतंत्र घोषित करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। उन्होंने युवाओं में इतना जोश भरा कि आजाद हिंद फौज नाम से खुद की सेना बना ली। उनके जोश, दृढ़ता, पराक्रम से अंग्रेज खौफ खाते थे। नेताजी को पकड़ने के लिए अंग्रेजों ने बहुत प्रयास किए लेकिन कभी उन्हें कैद नहीं कर पाए। 

नेता जी ने भारत की आजादी की लड़ाई विदेशों तक पहुंचाईं और कई अन्य देशों से समर्थन हासिल किया। नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनके जीवन से सबक लेकर आज की युवा पीढ़ी जीवन की चुनौतियों का सामना साहस पूर्वक कर सकती है। ऐसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर उनके अनमोल विचार या प्रेरक कोट्स भेजकर युवाओं को जोश से भर दें।  यहां नेता जी के प्रेरणादायक वचन बताए जा रहे हैं, जिसे सुनकर गुलाम भारत के युवाओं के खून में उबाल आ गया था।
विज्ञापन

2 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
-----------------------

यदि कभी झुकने की नौबत आ जाए तो वीरों की तरह झुकें।
जो फूलों को देखकर मचलते हैं, उन्हें कांटे भी जल्दी लगते हैं।

सुभाष चंद्र बोस

-------------------------------
विज्ञापन

3 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
----------------------------

सफलता हमेशा असफलता के स्तंभ पर खड़ी होती है।
इसलिए किसी को भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए।

सुभाष चंद्र बोस
------------------------------------

4 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
------------------------------
 
जिसके अंदर 'सनक' नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता।

सुभाष चंद्र बोस

-------------------------------
विज्ञापन

5 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
----------------------------
 
उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।

सुभाष चंद्र बोस

----------------------------
विज्ञापन

6 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
---------------------------------
 

याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

सुभाष चंद्र बोस

-------------------------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार - फोटो : Amar Ujala
----------------------------------
 
अपनी ताकत पर भरोसा करो, उधार की ताकत तुम्हारे लिए घातक है।

सुभाष चंद्र बोस

----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें