फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते तनाव से मन है बोझिल तो दिल्ली में मौजूद हैं 5 खूबसूरत जगह, वक्त मिलते ही घूम आएं

Fri, 28 Sep 2018 09:26 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
 आफिस के बढ़ते तनाव का असर अगर आपके निजी रिश्तों पर भी पड़ने लगा है तो अपने काम से एक छोटा सा ब्रेक लीजिए और दिल्ली से महज दो घंटे की दूरी पर मौजूद इन खूबसूरत जगहों का रूख कर लीजिए। अगर आप दिल्ली के आसपास रहते हैं और इसी सोच में डूबे हैं कि ऐसी कौन सी जगह जाएं, जहां पर एक दिन में घूमकर वापस आ सकें तो आपकी इस परेशानी को हम चुटकियों में दूर कर देते हैं। 

आज हम आपको दिल्ली एनसीआर के आसपास स्थित ऐसी पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप एक दिन की ट्रिप पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
वृदांवन
दिल्ली से वृदांवन केवल 142 किलोमीटर है यानि की इतना समय तय करने में आपको गाड़ी से केवल 2 घंटे लगेंगे। ये स्थल भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है जहां पर भगवान कृष्ण और राधा रानी के कई सारे मंदिर हैं। इसके साथ ही यहां पर स्थिन बांके बिहारी मंदिर काफी फेमस है जहां लोग दूर दूर से माथा टेकने आते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Neemrana Fort-Palace
नीमराना फोर्ट-पैलेस
दिल्ली से महज 122 किलोमीटर दूर नीमराना फोर्ट-पैलेस है जहां पर आप दो घंटे में पहुंच सकते हैं। ये फोर्ट राजस्थान के अलवर में बना हुआ है जिसे अब आलिशान होटल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। 

चारों तरफ हरियाली और बीच में बना ये फोर्ट टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करता है। इस फोर्ट में पृथ्वी राज चौहान तृतीय का शासन था। 

4 of 6
ताजमहल
आगरा
ताजनगरी आगरा का सफर भी आप एक दिन में पूरा कर सकते हैं। यह दिल्ली से महज 3 से 3:30 घंटे की दूरी पर है। जहां पर ताजमहल के अलावा आगरा फोर्ट भी टूरिस्ट के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
bird century of bharatpur
भरतपुर बर्ड सेंचुरी
अगर आप पशु पक्षियों से लगाव रखते हैं तो भरतपुर बर्ड सेंचुरी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ये दिल्ली से 182 किलोमीटर की दूरी पर है जहां पर आप अलग अलग तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरीदाबाद रिजॉर्ट
इन सबके अलावा दिल्ली से सटा हुआ फरीदाबाद रिजॉर्ट भी किसी टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। भीड़ भाड़ वाले इलाके से दूर स्थित इन रिजॉर्ट में लोग शांति की तलाश में आते हैं जहां पर आपको हर तरह की सुख सुविधाएं मिलेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें