फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोने से आपकी सेहत को होता है इतना फायदा, शायद नहीं जानते होंगे आप

Wed, 13 Dec 2017 10:03 AM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
आपने भी अक्सर लोगों को रोज सुबह ठहाका लगाते हुए देखा होगा। कहा जाता है कि ठहाका लगाने से सेहत अच्छी रहती है। वहीं रोने को बीमारी का कारण माना जाता है। जबकि कई शोध में से साबित  हो चुका है रोना मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शोध के मुताबिक रोने से भावनात्मक संतुलन बरकरार रहता है। जैसे खुशी के वक्त हंसी आती है, वैसे ही मुश्किल वक्त में रोना भी स्वाभाविक क्रिया है। रोने से तनाव अपने आप छूमंतर हो जाता है। साथ ही तनाव के कारण हमारे शरीर में जमा टॉक्सिन रोने के बाद अपने आप धुल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रोने से हमारी आंखों की सफाई होती है। आंखों में लंबे वक्त से जमी धूल और कीचड़ अपने आप धुल जाती है। इससे आंखों की नमी बरकरार रहती है। आंसुओं में लाइजोजाइम एंजाइम होता है, जो आंखों के 90 से 95 प्रतिशत कीटाणुओं को नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

4 of 4
रोने के बाद फील गुड हार्मोंस के स्राव से मूड अच्छा हो जाता है। रोने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे हमारे अंदर बुरे वक्त का सामना करने की हिम्मत आती है। इसलिए, टेंशन या परेशानी में गुमसुम रहने से अच्छा है, थोड़ा रो लिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें