अगर आप लगातार सोशल मीडिया खासकर फेसबुक का प्रयोग करते हैं तो आप डिप्रेशन में जा सकते हैं। जी हां, फेसबुक पर दूसरों की फोटो, स्टेटस और कमेंट्स लाइक करने से आप डिप्रेशन का शिकार बन सकते हैं। ये बात लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के एक शोध में सामने आई है।
विज्ञापन
अगर करते हैं फेसबुक का यूज तो हो जाइए सावधान, बन सकते हैं डिप्रेशन का शिकार
2 of 6
शोधकर्ताओं का दावा है कि असल जिंदगी में दूसरों से तुलना करने पर इतने गंभीर परिणाम नहीं होते जितना किसी सोशल मीडिया पर तुलना करने से होते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस खोज से उन्हें डिप्रेशन और सोशल मीडिया के कनेक्शन के बारे में पता चल पाया।
विज्ञापन
अगर करते हैं फेसबुक का यूज तो हो जाइए सावधान, बन सकते हैं डिप्रेशन का शिकार
3 of 6
जो लोग ऑनलाइन अपनी तुलना करते रहते हैं या दूसरों के खुशी जीवन को देखकर उनसे ईर्ष्या करने लगते हैं वो ओवरथिंकिंग का शिकार बन जाते हैं। ये डिप्रेशन में पहुंचा सकती है।
अगर करते हैं फेसबुक का यूज तो हो जाइए सावधान, बन सकते हैं डिप्रेशन का शिकार
4 of 6
दरअसल, लोग सोशल मीडिया पर दूसरों की शादी, दोस्तों, बच्चों आदि की तस्वीरें देखकर अपनी बोरिंग लाइफ के बारे में सोचने लगते हैं और इस वजह से वह स्ट्रेस में आ जाते हैं। यही स्ट्रेस आगे चलकर डिप्रेशन में बदल जाता है।
विज्ञापन
अगर करते हैं फेसबुक का यूज तो हो जाइए सावधान, बन सकते हैं डिप्रेशन का शिकार
5 of 6
बता दें कि वर्ष 2011 में भी इससे संबंधित एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले नौजवानों की बात की गई थी। लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसी रिपोर्ट को आधार बनाया और 15-88 साल के लोगों पर फेसबुक का असर जानने की कोशिश की। इसमें उन्होंने इस बात पर गौर किया कि वे लोग अपनी जिंदगी की तुलना दूसरो से कर रहे थे।