फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस की कुर्सी पर दुखते हैं पैर? इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 13 Apr 2018 12:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस में आपको घंटों कुर्सी पर बैठकर ही काम करना पड़ता है। ऐसे में कई बार आपके पैरों में दर्द होने लगता है और वे सूज जाते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि वे ज्यादा देर पैर लटका कर नहीं बैठ सकते और समय-समय पर उन्हें ऊपर करते रहते हैं। 

कई बार लोग पैरों में बैचेनी के चलते कुर्सी पर ही पालथी मारकर बैठ जाते हैं। इससे राहत पाने के कुछ उपाय हैं।
विज्ञापन

ऑफिस की कुर्सी पर बैठते समय रखें इन बातों का ध्यान

2 of 5
वे अपनी इस आदत को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन आप को बता दें कि ये कोई साधारण आदत नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि आपको पैरों से संबंधित कोई बीमारी हो। 
विज्ञापन

ऑफिस की कुर्सी पर बैठते समय रखें इन बातों का ध्यान

3 of 5
stress managment
दरअसल, ज्यादा देर तक पैरों को लटका कर बैठने से रक्त शिराओं में खून का थक्का जमने लगता है। इस बीमारी को 'डीप वेन थ्रोमबोसिस' कहते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए टहला करें और पैरों को जमीन पर रखकर बैठें ना कि लटकाकर।
 

ऑफिस की कुर्सी पर बैठते समय रखें इन बातों का ध्यान

4 of 5
इसके अलावा आपको कुर्सी पर एकदम सीधा बैठना चाहिए। अगर आप झुककर बैठते हैं तो आपको कमर में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफिस की कुर्सी पर बैठते समय रखें इन बातों का ध्यान

5 of 5
साथ ही गर्दन को भी झुकाकर नहीं बैठना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आपके कंप्यूटर की स्क्रीन आपकी आंखों के ठीक सामने हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें