डेमो
- फोटो : demo pic
चीनी खाएं, गुस्सा भगाएं
एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जिन्हें गुस्सा अधिक आता है, उन्हें चीनी खाना चाहिए। शरीर में शर्करा की अधिक मात्रा गुस्से को नियंत्रित करने में मदद करती है। अमेरिका के ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपने इस अध्ययन में खाने-पीने में मीठी चीजों का इस्तेमाल न करने और मीठे पेय पदार्थ पीने वाले लोगों के व्यवहार की तुलना की। निष्कर्ष में उन्होंने पाया कि जिन्होंने मीठे पेय पदार्थों का सेवन किया था, उन्हें गुस्सा होते बहुत कम पाया गया।
‘एग्रेसिव बिहेवियर’ जर्नल के अनुसार, शोधकर्ताओं का मानना है कि खून में मौजूद ग्लूकोज से मस्तिष्क को ऊर्जा मिलने की वजह से गुस्सा कम आता है और मीठे पेय पदार्थों से ऊर्जा जल्दी मिलती है।