एक अध्ययन के अनुसार, यदि स्कूल के बच्चों को स्कूल की कक्षाओं से अलग बाहर लेकर जाकर प्रकृति आदि के बारे में समझाया जाए, तो इससे उनकी किसी भी चीज पर ध्यान देने की क्षमता में वृद्धि होती है और इससे सीखने की क्षमता भी बढ़ती है।
शोध बताता है कि आउटडोर पाठ जैसे पार्क, पेड़-पौधों और अन्य जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी देने से न केवल उनकी शारीरिक गतिविधियों में वृद्धि होती है, बल्कि तनाव में कमी के साथ-साथ किसी कार्य को करने की प्रेरणा भी मिलती है। यह शोध जर्नल फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के लिए तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 9 से 10 वर्ष की उम्र के स्कूल के बच्चों को शामिल किया गया था।