आज महिलाएं सिर्फ पत्नी या मां ही नहीं, बल्कि एक बेटी की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। अपने पैरों पर खड़े होना महिलाओं को एक प्रकार की स्वतंत्रता का अहसास कराता है, जिसे पाकर वे काफी खुशी महसूस करती हैं। लेकिन आपकी जिम्मेदारी सिर्फ आज को ही नहीं, बल्कि कल को भी बेहतर बनाने की है, जिसके लिए बचत बहुत जरूरी है।