फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न दवा न डाइटिंग, नींद नहीं आती तो काम आएगा ये चमत्कारी फॉर्मूला

Tue, 24 Apr 2018 10:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अगर नींद न आने की वजह से आप हर समय थकान, खराब मूड और ऊर्जा में कमी महसूस करते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको कई तरह की दवाईयों का भी सहारा लेना पड़ता है तो ये खास उपाय आपको इस परेशानी से निजात दिला सकते हैं।आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 7
विपरीत करनी आसन
विपरीत करनी आसन–
सबसे पहले लेटकर एड़ी और पंजों को आपस में मिला लें। दोनों हथेलियों को धरती की ओर रखें। पंजों को टाइट कर दोनों पांवों को धीरे धीरे ऊपर उठाना शुरू कर दें। दोनों हथेलियों को नितंबों पर लगाकर उन्हें भी ऊपर की ओर उठाएं। कंधों से जंघा तक 45 डिग्री का कोण बनाएं। पंजों को तान दें और सांस को सामान्य कर लें। फिर धीरे धीरे पूर्वावस्था में लौट आएं और पंजो को धीरे से जमीन पर टिका दें।

 
विज्ञापन

3 of 7
पश्चिमोत्तासन –
दिमाग को शांत तथा आराम करने के लिए इस आसन को किया जाता है। इसे करने के लिए अपने पैरों को सीधा जमीन पर फैलाकर बैठ जाएं। अब अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएँ तथा धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। अपने हाथों की उँगलियों से अपने पैरों की उँगलियों को छूने का प्रयास करें तथा अपने सिर को घुटनों से लगाने का प्रयास करें। ऐसा भी हो सकता है कि आप अपने पैरों की उँगलियों को न छू पायें लेकिन धीरे-धीरे अभ्यास के द्वारा इसमें सुधार होता जाएगा।

 

4 of 7
बालासन –
यह आसन आपको काफी रिलैक्सिंग पोजिशन देता है और इसे करना भी आसान है। इसे करने के लिए जमीन पर अपनी ऐड़ियों के बल पर बैठ जाएं और शरीर के ऊपरी हिस्से का वजन अपनी जंघाओं पर डाल दें। इसके बाद आगे की ओर झुकते हुए सिर को जमीन पर लगाएं फिर हाथों को सिर के ऊपर से निकालते हुए हथेलियों को जमीन पर लगा दें। इसके बाद अपने हिप्स को ऐड़ियों की ओर ले जाएं और इस अवस्था में 2 मिनट तक रहने का प्रयास करें।
 
विज्ञापन

5 of 7
इसके अलावा आप अच्छी नींद के लिए आंख बंद करके आंख की पुतली को कई बार घुमाएं। इस आसान से काम से ही शरीर में नींद पैदा करने वाला हार्मोन बढ़ने लगता है और आपको नींद आने लगेगी।
विज्ञापन

6 of 7
बाईं तरफ करवट लेकर लेट जाएं, दाईं तरफ के नाक के छेद को उंगली से बंद करलें और बाएं वाले से गहरी सांस लें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड प्रेशर कम होता है औऱ शरीर को ठंडक मिलती है जिससे नींद जल्दी आती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शरीर की मांस पेशियों को आराम देने के लिए पहले सीधा लेट जाएं, नाक से गहरी सांस लें, फिर कस के पैर के अंगूठों को पैर के अंदर की तरफ मोड़ें और फिर छोड़ दें। ऐसा ही, घुटने, हाथ, सीने की मांस पेशियों के साथ भी करें। जब पूरे शरीर को आराम मिल जाएगा तो नींद खुद ब खुद आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें