फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिब्रिटीज जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो आज से सिर्फ स्लीप नहीं बल्कि लें ब्यूटी स्लीप

Fri, 04 Aug 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
रहिए कूल
सोना किसे पसंद नहीं होता और अगर किसी दिन आपको ज्यादा सोने को मिल जाए तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता। सोने से न केवल आपके शरीर को आराम मिलता है बल्कि आपका दिमाग भी शांत रहता है जिसका सबसे ज्यादा फायदा आपके फेस को ही मिलता है। इसी नींद को ब्यूटी स्लीप कहते हैं।

तो चलिए आज हम आपको ब्यूटी स्लीप के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे के ग्लो को दोगुना बढ़ा सकती हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Aloe Vera Benefits
अपनी स्किन को दें पावर nap
चेहरे की स्किन काफी soft होती है इसी वजह से उसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हफ्ते भर की दौड़ भाग के बीच छुट्टी का दिन ही ऐसा होता है जो आपको अपने लिए मिलता है इसलिए उस दिन चेहरे को power nap देना आसान हो जाता है। इस दिन आप अपने फेस पर ऐसा पैक लगाए जो आपको चेहरे को ठंडक दें और आपको आराम मिले। ऐसा करने पर आपकी स्किन को राहत मिलेगी और चेहरे का निखार बढ़ेगा।

पढ़ें - सिर्फ तन ही नहीं मन भी निखरेगा अगर करेंगे ये योगासन

 
विज्ञापन

3 of 5
छाछ
कुछ भी पीने से पहले जरूर सोचें
कुछ भी पीने से पहले दस बार जरूर सोच लें क्योंकि अच्छी नींद के लिए जितना खाना खाना जरूरी है उतना ही जरूरी आपकी ड्रिंक भी होती है। जब भी आप बाहर जाए तो थोड़ी –थोड़ी देर में नारियल पानी, नींबू पानी या फिर ग्लूकोज को पिए। ऐसा करने से आप डिहाइड्रेशन के शिकार नहीं होंगे और सेहत के साथ-साथ चेहरे की स्किन पर भी अच्छा असर दिखेगा।
 

4 of 5
ब्यूटी टिप्स
बेड पर जाने से पहले मेकअप को जरूर करें साफ
सोने से पहले चेहरे को अच्छे से क्लीन करना जरूरी होता है। अक्सर लोग सोने से पहले आलस कर जाते हैं और मेकअप को बिना साफ किए ही सो जाते हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे की स्किन खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रहिए कूल
फेस को तकिए से बचाएं
सोते समय अक्सर हम लोग कई बार तकिए को ऐसे रखते हैं कि सुबह उठते ही तकिए के कवर के निशान फेस पर पड़ जाते हैं। इसके साथ ही तकिए की रगड़ स्किन को नुकसान पहुचा सकती हैं। इसलिए जब भी सोए तकिए को ऐसे रखें कि आपका फेस रगड़ से बच सके और सुबह उठते ही आपका फेस ग्लो करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें