लाइफ में अगर आप भी मोटिवेशन की कमी फील कर रहे हैं तो स्वामी विवेकानंद के ये गजब के सूत्र आपकी मदद कर सकते हैं। जीवन में कई बार कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जो किसी को भी बेहद निराश कर सकती हैं। ऐसे मौके पर विवेकानंद की ये अनमोल बातें आपको एक बार फिर आत्मविश्वास से भर सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 6
confident woman
सफल जीवन का राज
स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि अगर आप सफल जीवन जीना चाहते हैं तो इसकी पहली सीढ़ी आत्मविश्वास की है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास नहीं होता वो बलवान होकर भी कमजोर ही बना रहता है। जबकि इसके विपरीत जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास भरा हुआ होता हैं वो कमजोर होकर भी बलवान ही रहता है।
विज्ञापन
3 of 6
stress management
सफल होने के लिए लगातार सीखते रहें
स्वामी विवेकानंद के अनुसार व्यक्ति जब तक जीए सीखता रहे। संसार में अनुभव ही आपका सबसे बड़ा शिक्षक होता है।
4 of 6
stress management
कोई काम असंभव नहीं
स्वामी विवेकानंद कहते हैं कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो मनुष्य नहीं कर सकता। संसार का सारा सामर्थ्य और ऊर्जा हमारे अंदर ही मौजूद है। अगर आप कोशिश करेंगे तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
stress management
तारीफ हो या निंदा
स्वामी विवेकानंद के अनुसार लोग चाहें तुम्हारी तारीफ करें या निन्दा,चाहें तुम पैसे वाले हो या न हो,तुम कभी भी सच्चाई के रास्ते से मत हटना। सत्य ही आपको सफलता की सीढ़ी तक ले जाएगा।
किसी के सामने सिर मत झुकाना
स्वामी विवेकानंद के अनुसार इंसान को कभी भी अपनी आत्मा को छोड़कर किसी और के सामने सिर नहीं झुकाना चाहिए। आप खुद जानते हैं कि आप क्या गलत और सही कर रहे हैं।