क्या आपको भी कभी कभार अपनी लाइफ पार्टनर का मूड समझ में नहीं आता? या फिर आपकी बेटी, बहन या मां किसी चीज में रूचि ले रही है ये आप बिल्कुल भी समझ नही पा रहे? अगर आपके आस पास भी किसी भी महिला का मूड या व्यवहार आपको कुछ बदला-बदला लग रहा है तो उसे आपकी जरूरत है। ये अवसाद की निशानी भी हो सकती है। यहां बताए जा रहे तरीकों से जानिए कहीं आपके घर में या फ्रेंड सर्किल में कोई महिला डिप्रेशन की शिकार तो नहीं...
ये भी पढ़ें- ये 4 आदतें अगर आप बदल लें तो खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी
विज्ञापन
2 of 6
मूड में परिवर्तन
अवसाद में महिलाओं के साथ अक्सर मूड स्विंग की समस्या होती है यानी बहुत जल्दी-जल्दी उनका मूड बदल जाता है। कई बार मूड इस कदर बदलता है कि उन्हें घबराहट के दौरे तक पड़ने शुरू हो जाते हैं। इस स्थिति में अवसाद की वजह कोई विशेष परिस्थिति, हार्मोन की गड़बड़ी या फिर एलर्जी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 6
dislike
अरुचि
अवसाद की स्थिति में कई बार हर बात से रुचि खत्म होने लगता है। महिलाएं अपनी दिनचर्या या आस-पास के लोगों में रुचि कम कर देती हैं। कई बार अवसाद की वजह से वे किसी भी बात पर ध्यान नहीं केंद्रित कर पातीं और बात-बात पर अपना आपा खोने लगती हैं।
4 of 6
डाइट में परिवर्तन
कई बार अवसाद की स्थिति में महिलाओं की डाइट प्रभावित होती है। अच्छा महसूस करने के लिए वे बहुत अधिक खाती हैं या फिर अवसाद में दुखी होकर भोजन ही नहीं करतीं। दोनों परिस्थितियों में अवसाद का प्रभाव डाइट पर हो सकता है।
ये भी पढ़ें- रिसर्च में हुआ अच्छी नींद पर खुलासा, पढ़कर बदल जाएगी आपकी जीवन शैली
विज्ञापन
5 of 6
नींद
अवसाद का हमारी नींद से बहुत गहरा संबंध है। खासतौर पर महिलाओं पर अवसाद के दो तरह से प्रभाव पड़ते हैं, या तो उन्हें नींद नहीं आती या फिर नींद बहुत अधिक आती है। अगर सोने में उन्हें इस तरह की समस्या हो तो इसे अवसाद के लक्षण मान सकते हैं। इसके अलावा वें हमेशा थकीं- थकीं भी रहती हैं।
अवसाद से घिरी महिलाओं का आत्म विश्वास बहुत कम हो जाता है और वे अक्सर अपनी ही आलोचना करती हैं। उन्हें हमदर्दी की तलाश होती है। कभी कभार उनके मन में आत्महत्या का भी विचार पनपने लगता है। उनकी बीमारी इस स्तर तक पहुंचे, उससे पहले ही उन्हें किसी अच्छे चिकित्सक को दिखाएं।
ये भी पढ़ें- दोस्तों की ये 5 आदतें आपको कर सकती हैं परेशान, बच कर रहें