फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की कही ये 10 बातें प्यार और नौकरी में करेंगी बेड़ा पार, एक बार जरूर पढ़ें

Wed, 04 Jul 2018 02:32 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वामी विवेकानंद
आज का युवा वर्ग स्वामी विवेकानंद को पढ़ना बेहद पसंद करता है।जीवन में आने वाले हर उतार-चढ़ाव का हल खोजने के लिए आज भी युवा उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। अमेरिका में सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानंद की सालों पहले कही गईं बातें आज भी इतनी प्रासंगिक और प्रभावशाली हैं कि अगर उन पर दो मिनट भी विचार करें, तो जिंदगी की कई समस्याओं का हल चुटकियों में मिल जाएगा।आइए जानते हैं जीवन की हर समस्या को दूर भगाने वाली स्वामी विवेकानंद की कही 10 दमदार बातें। 
विज्ञापन

2 of 6
1. तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाए गीता का अध्ययन करने के। 

2. दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।

 
विज्ञापन

3 of 6
3. एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

4. किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।


 

4 of 6
5. उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।

6. एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो।  उसके बारे में सोचो. उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।
विज्ञापन

5 of 6
7. खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

8. सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
9. जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।

10. मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें