अगर आप तनाव महसूस कर रही हैं तो आप अपने पार्टनर की शर्ट को सूंघकर अपना तनाव कम कर सकती हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। इस शोध में पता चला है कि पार्टनर की खुशबू से महिलाएं आराम महसूस करती हैं। अपने पार्टनर की अनुपस्थिति में वह उनकी शर्ट को सूंघकर अपने तनाव को कम कर सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
stress free
कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की ग्रेजुएट छात्रा मार्लिस होफर ने बताया, 'कई लोग सोते वक्त अपने साथी की शर्ट पहनते हैं या फिर जब उनका पार्टनर साथ ना हो तो वे बिस्तर के उस तरफ सोते हैं, जिस तरफ उनका साथी सोता है। इसके व्यवहार के पीछे वजह है...'
विज्ञापन
3 of 4
stress free
शोध की प्रमुख लेखक हेफर ने कहा, 'हमारे शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि सिर्फ पार्टनर की स्मेल, जबकि वह आपके आसपास मौजूद न हो, स्ट्रेस को कम करने में एक शक्तिशाली उपकरण हो सकता है।'
शोध में यह भी बताया गया है कि इसके विपरीत किसी अजनबी की स्मेल उल्टा प्रभाव पैदा करती है। कोई दूसरी स्मेल के टच में आने से स्ट्रेस वाले हार्मोन- कॉर्टिसोल का स्तर और बढ़ जाता है।