बोलकर पढ़ने की आदत को हम अक्सर अच्छा नहीं मानते हैं। मगर हाल ही में हुए एक शोध ने इस तरीके को पढ़ाई के लिए कारगर माना है। शोध के मुताबिक, जो छात्र तेज आवाज में बोलकर अपनी पढ़ाई करते हैं, उनमें विषय भूलने की समस्या बहुत कम होती है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
Study
इसका मतलब है कि मन में बुदबुदाते हुए पढ़ने या याद करने की बजाय अगर आप तेज आवाज में बोलकर सारे विषय पढ़ें या याद करें, तो पाठ लंबे समय तक याद रहते हैं। 75 छात्राओं पर हुए इस शोध में कुछ छात्रों को 160 शब्द जोर से पढ़ने के लिए कहा गया। वहीं कुछ छात्रों को बिल्कुल शांत रहकर पढ़ने और याद करने के लिए बोला गया।
160 शब्दों में से 77 प्रतिशत शब्द ऐसे थे, जिन्हें तेज आवाज में बोलकर शब्दों को याद कराया गया था, उन्हें सारे शब्द काफी अर्से बाद भी अच्छे से याद थे, जबकि चुपचाप पढ़ाई करने वाले छात्रों की याद्दाश्त का रिकॉर्ड अच्छा नहीं था।